फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: The story of the friendship between Krishna and Sudama was narrated

Siddharthnagar News: कृष्ण-सुदामा की मित्रता की कथा सुनाई

Sat, 12 Sep 2026 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 12 Sep 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: The story of the friendship between Krishna and Sudama was narrated
चिल्हिया। भीमापार स्थित विवेकानंद आईटीआई कॉलेज परिसर के राधा-कृष्ण मंदिर प्रांगण में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के सातवें और अंतिम दिन शुक्रवार शाम आचार्य संतोष शुक्ला ने कृष्ण-सुदामा मित्रता का प्रसंग सुनाया।
विज्ञापन

कथा सुनकर श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। उन्होंने कहा कि सच्ची मित्रता कैसे निभाई जाती है, यह भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा के जीवन से सीखा जा सकता है।
कथावाचक ने बताया कि पत्नी के बार-बार आग्रह करने पर सुदामा अपने बालसखा श्रीकृष्ण से मिलने द्वारका पहुंचे। द्वारिकाधीश के महल के द्वार पर पहुंचने पर द्वारपालों ने उन्हें साधारण व्यक्ति समझकर रोक दिया। सुदामा ने अपना परिचय देते हुए कहा कि वह श्रीकृष्ण के मित्र हैं। द्वारपाल ने जब भगवान श्रीकृष्ण को सुदामा के आने की सूचना दी तो वह अपने सखा का नाम सुनते ही उनसे मिलने के लिए दौड़ पड़े।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण ने सुदामा को देखते ही उन्हें गले लगा लिया और सम्मानपूर्वक महल में ले जाकर उनका अभिनंदन किया। कृष्ण और सुदामा की मित्रता के इस प्रसंग का वर्णन सुनकर श्रद्धालु भाव विभोर हो उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed