Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: The other side also filed a complaint in the Barhni foundation stone laying incident, investigation begins

Siddharthnagar News: बढ़नी शिलान्यास बवाल में दूसरे पक्ष ने भी दी तहरीर, जांच शुरू

Mon, 23 Nov 2026 11:02 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 23 Nov 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: The other side also filed a complaint in the Barhni foundation stone laying incident, investigation begins
- सांसद और विधायक समर्थकों के बीच नारेबाजी को लेकर हुई थी कहासुनी और मारपीट
विज्ञापन

- एक पक्ष ने 26 हजार रुपये छीनने तो दूसरे ने महिला से अभद्रता और जानलेवा हमले की कोशिश का लगाया आरोप
सिद्धार्थनगर। 21 नवंबर को बढ़नी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उच्चीकृत किए जाने के शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान दोनों पक्षों के समर्थकों के बीच कहासुनी, गाली-गलौज और मारपीट के आरोप लगे हैं। मामले में दोनों पक्षों की ओर से थाना ढेबरुआ में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। एक पक्ष ने 26 हजार रुपये छीनने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है, जबकि दूसरे पक्ष ने भी मारपीट और जानलेवा हमले की कोशिश का आरोप लगाया है।
एक पक्ष तुलसियापुर निवासी अनिल अग्रहरि की ओर से दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि सांसद जगदंबिका पाल के पहुंचने पर उनके समर्थन में नारेबाजी शुरू हुई तो विधायक विनय वर्मा के समर्थक नाराज हो गए। इसके बाद प्रदीप कमलापुरी समेत करीब 20 अज्ञात लोगों ने उनकी टीम के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान उनकी जेब में रखे 26 हजार रुपये भी छीन लिए गए। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई।
विज्ञापन

दूसरी ओर, प्रदीप कुमार ने थाना ढेबरुआ में दी गई तहरीर में खुद को भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ का गोरखपुर क्षेत्र सह संयोजक बताते हुए अलग आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि कार्यक्रम में सांसद जगदंबिका पाल के साथ आए लोगों ने उनके और उनकी टीम के साथ अभद्रता की। आरोप है कि गालियां देते हुए मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। उन्होंने तहरीर में कुछ लोगों के नाम भी दिए हैं और अन्य आरोपियों की पहचान कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदीप गुप्ता ने यह भी आरोप लगाया है कि विवाद के दौरान एक महिला को भी धक्का देकर गिराने और धमकाने का प्रयास किया गया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर मौजूद पुलिसकर्मियों की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि मौके पर पुलिस बल मौजूद होने के बावजूद विवाद को रोकने के लिए प्रभावी हस्तक्षेप नहीं किया गया। दोनों पक्षों की तहरीरों में एक-दूसरे के समर्थकों पर हमले, गाली-गलौज और धमकी देने के आरोप लगाए गए हैं।

-----------------

- बढ़नी में शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान हुए विवाद के मामले में दोनों पक्षों की ओर से तहरीर मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। तहरीर में लगाए गए आरोपों और घटनाक्रम की जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. अभिषेक महाजन, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed