फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: The matter of running a bulldozer on Fagu Shah's tomb was raised in the House

Siddharthnagar News: फागू शाह की मजार पर बुलडोजर चलाने का मामला सदन में उठा

Fri, 15 Aug 2025 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 15 Aug 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: The matter of running a bulldozer on Fagu Shah's tomb was raised in the House
इटवा। इटवा थाने के ग्राम चौखड़ा में स्थित फागू शाह की मजार को बुलडोजर से ढहाये जाने का मामला नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने सदन में उठाया। उन्होंने कहा कि ऐसे कृत्य हिन्दू-मुस्लिम एकता में बाधक है। उन्होंने कहा कि आपकी सरकार में हिन्दू-मुस्लिम एकता के प्रतीक फागू शाह के मजार को जिस तरह जेसीबी से ढहा दिया गया, उसे किसी भी तरह उचित नहीं कहा जा सकता है। उन्होंने कहा कि मजार पर आने वाले लोगों की सुविधा के लिए मैंने अपने विधायक निधि से एक रैन-बसेरा का निर्माण कार्य कराया था, जिसमें विपरीत मौसम में मजार पर आने वाले शरण लेते थे। लेकिन अफसरों ने उसे भी ढहा दिया। उन्होंने कहा कि सरकार का दायित्व सभी जाति और वर्ग के लोगों की सुरक्षा करने का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed