{"_id":"6984d82e1dc05472d109df04","slug":"siddharthnagar-news-the-leela-of-ramjanma-and-tadka-killing-has-deceived-the-devotees-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1016-152929-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: रामजन्म और ताड़का वध की लीला ने श्रद्धालुओं का मोहा मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: रामजन्म और ताड़का वध की लीला ने श्रद्धालुओं का मोहा मन
Thu, 05 Feb 2026 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 05 Feb 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
भड़रिया में चल रहे रामलीला में रामजन्म का मंचन करते कलाकार। संवाद
भवानीगंज। नवयुवक रामलीला समिति के तत्वावधान में भड़रिया गांव स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में 10 दिवसीय रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। इसमें दूसरे दिन बुधवार को कलाकारों द्वारा राम जन्म से लेकर ताड़का वध तक के दृष्य का मंचन किया गया।
मंचन की शुरुआत मंगलाचरण और श्रीराम जन्मोत्सव के अद्भुत दृश्य से की गई। इसमें कलाकारों ने भगवान राम के जन्म की आनंदमयी झांकी प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बाल्यकाल के प्रसंगों में राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न की शिक्षा दीक्षा तथा ऋषि विश्वामित्र के संग वनगमन का दृश्य अत्यंत आकर्षक रहा। ऋषि के यज्ञ में बाधा डालने वाले राक्षसों में से मारीच और सुबाहु आए। श्रीराम के बाणों से सुबाहु का वध हुआ तथा मारिच दूर समुद्र में जा गिरा। श्रीराम ने धर्म की रक्षा के लिए ताड़का का वध किया।
रामलीला मंचन के दौरान विजय मिश्रा, राजकुमार निषाद, संतोष पासवान, गोपाल बाबा, अष्टभुजा यादव, रामनिवास गुप्ता आदि उपस्थित रहे।