फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: The audience was moved by the drama of Ram's exile

Siddharthnagar News: राम वन गमन की लीला देख दर्शक हुए भावविभोर

Wed, 22 Oct 2025 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 22 Oct 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: The audience was moved by the drama of Ram's exile
भनवापुर के सहिजवार में चल रहे श्रीराम लीला का मंचन करते कलाकार। संवाद
भनवापुर। क्षेत्र के सहिजवार गांव में चल रही रामलीला के चौथे दिन मंगलवार की रात कलाकारों ने राम वन गमन और राम-केवट संवाद का मंचन देख दर्शक भावविभोर हो गए।
विज्ञापन

रामलीला मंचन के शुरुआत में महाराजा दशरथ ने विचार किया कि राम को अयोध्या का राजा बनाया जाए। अपने मंत्री सुमंत से कहा कि राज्याभिषेक की तैयारी करो। जैसे ही यह जानकारी कैकई की दासी मंथरा को हुई तो वह कैकई का कान भरने लगी और राजा दशरथ से अपने पुराने वर मांगने के लिए कहा। वर में महारानी कैकई ने अपने बेटे भरत का राजतिलक और राम को 14 वर्ष का वनवास मांग लिया। यह सूचना जैसे ही राम को हुई वह वन जाने की तैयारी करने लगे। राजा दशरथ इस सूचना से विचलित और व्याकुल हो गए। भगवान राम अपनी पत्नी सीता और लक्ष्मण के साथ वन के लिए प्रस्थान करने लगे। भगवान राम के वन गमन की सूचना पर राजा दशरथ फूट-फूट कर रोने लगे और पूरी अयोध्या नगरी में शोक की लहर छा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed