फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Teachers' Association unit formed at Ratan Sen College

Siddharthnagar News: रतन सेन महाविद्यालय में शिक्षक संघ इकाई का गठन

Wed, 09 Sep 2026 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 09 Sep 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Teachers' Association unit formed at Ratan Sen College
बांसी। रतन सेन महाविद्यालय में मंगलवार को शिक्षक संघ इकाई का विधिवत गठन किया गया। सर्वसम्मति से समाजशास्त्र विभाग के डॉ. देवराज सिंह को अध्यक्ष और बीएड विभाग के डॉ. हंसराज कुशवाहा को महामंत्री चुना गया।
विज्ञापन

चुनाव प्रक्रिया सुआक्टा के पूर्व उपाध्यक्ष डॉ. अरविंद कुमार मौर्य और पूर्व इकाई अध्यक्ष ब्रह्म सिंह की देखरेख में पर्यवेक्षक के रूप में संपन्न हुई। इस दौरान उपाध्यक्ष राजेश कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष मनीष कुमार भारती, संयुक्त मंत्री डॉ. अखिलेश कुमार उपाध्याय व देवेंद्र प्रसाद और सुआक्टा प्रतिनिधि विकास सिंह और रविरेश सिंह चुने गए।
विज्ञापन

नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. देवराज सिंह और महामंत्री डॉ. हंसराज कुशवाहा ने शिक्षकों का आभार जताते हुए कहा कि शिक्षकों की समस्याओं के समाधान और उनके सम्मान की रक्षा के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे। उन्होंने महाविद्यालय के शैक्षणिक माहौल को और बेहतर बनाने पर भी जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान प्रो. शरीफुद्दीन, डॉ. विकास कुमार सिंह, रितेश कुमार शुक्ल, दयाशंकर पटेल, मनोज कुमार सोनकर सहित अन्य शिक्षकों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed