फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Survey of flood-induced crop damage begins; eligible farmers to receive compensation via DBT

Siddharthnagar News: बाढ़ से फसल क्षति का सर्वे शुरू, पात्र किसानों को डीबीटी से मिलेगा मुआवजा

Mon, 05 Oct 2026 11:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 05 Oct 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Survey of flood-induced crop damage begins; eligible farmers to receive compensation via DBT
- राजस्व और कृषि विभाग की टीमें कर रहीं स्थलीय निरीक्षण, सर्वे में कोई पात्र किसान न छूटे इसके निर्देश
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। बाढ़ से प्रभावित किसानों की फसलों को हुए नुकसान का तहसील स्तर पर सर्वे और आकलन शुरू हो गया है। राजस्व और कृषि विभाग की टीमें प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण कर रही हैं। पात्र किसानों को नियमानुसार क्षतिपूर्ति राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे बैंक खाते में दी जाएगी।
शासन के निर्देश पर गठित टीमें बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में फसल क्षति का जायजा ले रही हैं। सर्वे के दौरान प्रभावित फसल, क्षेत्रफल और नुकसान का विवरण निर्धारित प्रारूप में दर्ज किया जा रहा है। तहसील स्तर पर रिपोर्ट तैयार होने के बाद उसका सत्यापन कर आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन

इसके बाद शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार पात्र किसानों को क्षतिपूर्ति का भुगतान किया जाएगा। जिला प्रशासन ने अधिकारियों और कर्मचारियों को सर्वेक्षण निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि कोई पात्र किसान सर्वे से वंचित न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन ने किसानों से फसल क्षति से संबंधित आवश्यक अभिलेख और जानकारी राजस्व कर्मियों या तहसील स्तर पर उपलब्ध कराने की अपील की है। एडीएम गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि बाढ़ प्रभावित किसानों को नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराने के लिए कार्रवाई प्राथमिकता पर की जा रही है।

फसल क्षति की जानकारी के लिए संपर्क करें
कंट्रोल रूम: 05544-297030, 05544-297010
जिलाधिकारी: 9454417530
अपर जिलाधिकारी: 9454417601
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed