{"_id":"6a7616dc4d6e30998008cd8f","slug":"siddharthnagar-news-ssb-stops-young-couple-attempting-to-elope-at-the-nepal-border-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-162488-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: भागकर शादी करने जा रहे युवक-युवती को एसएसबी ने नेपाल बॉर्डर पर रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: भागकर शादी करने जा रहे युवक-युवती को एसएसबी ने नेपाल बॉर्डर पर रोका
Fri, 07 Aug 2026 11:03 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 07 Aug 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
- एसएसबी 43वीं वाहिनी सीमा चौकी खुनुवां की टीम ने चेकिंग के दौरान बॉर्डर पर पकड़ा
खुनुवां। भारत-नेपाल सीमा स्थित खुनुवां चेक पोस्ट पर शुक्रवार सुबह एसएसबी के जवानों ने नेपाल से भारत में प्रवेश कर रहे एक संदिग्ध नेपाली युवक और युवती को पकड़ा। पूछताछ करने के बाद नेपाल पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
जानकारी के अनुसार एसएसबी 43वीं वाहिनी एफ समवाय खुनुवां चेक पोस्ट पर सब इंस्पेक्टर सुमित कुमार की टीम ने सुबह करीब आठ बजे नियमित जांच के दौरान नेपाल से भारत की ओर आ रही 19 वर्षीय युवती से पूछताछ की। जानकारी संदिग्ध प्रतीत होने पर चेक पोस्ट कमांडर ने इसकी सूचना कंपनी कमांडर और आसूचना शाखा को दी। इसके बाद आसूचना कर्मियों ने युवती पर नजर रखी। कुछ दूरी पर एक युवक उससे मिला और दोनों बातचीत करने लगे, जिसके बाद दोनों को चेक पोस्ट पर लाकर अलग-अलग पूछताछ की गई। पूछताछ में पता चला कि दोनों एक-दूसरे को करीब दो वर्षों से जानते हैं और घर से भागकर महाराष्ट्र के नासिक जाकर शादी करने की योजना बना रहे थे।
सूचना पर शांति पुनर्स्थापना गृह नेपाल (एनजीओ), नेपाल पुलिस और एपीएफ नेपाल और मानव सेवा संस्थान के अधिकारी मौके पर पहुंचे। दोनों से गहन पूछताछ की गई और उनके परिजन को भी बुलाया गया। सभी पक्षों की मौजूदगी में सुपुर्दगी नामा तैयार कर दोनों नेपाली नागरिकों को विधिवत नेपाल पुलिस के हवाले कर दिया गया। पकड़े गए युवक की पहचान कपिलवस्तु जिले के मायादेवी गांउपालिका निवासी हैं।