फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Six arrested, including five women, for smuggling

Siddharthnagar News: तस्करी में पांच महिलाओं समेत छह गिरफ्तार

Tue, 25 Aug 2026 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 25 Aug 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Six arrested, including five women, for smuggling
सीमा से सटे नेपाल के कृष्णा नगर में मादक पदार्थों के पकड़ी गई नेपाली महिलाएं। स्रोत विज्ञ​प्ति
खुनुवां/बढ़नी। सीमा से सटे नेपाल के कपिलवस्तु जिले की पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई कर छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चार किलो 225 ग्राम चरस, 10 किलो अफीम, 580 मिलीग्राम हेरोइन और छह मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
विज्ञापन

जिला प्रहरी कार्यालय कपिलवस्तु तौलिहवा की ओर से मिली अनुसार रविवार शाम करीब चार बजे कृष्णनगर क्षेत्र में पुलिस गश्त कर रही थी। इसी दौरान कृष्णनगर नगरपालिका-2 स्थित पुराने बस पार्क के पास नेपाल से भारत की ओर जा रहे संदिग्ध लोगों को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में चार किलो 225 ग्राम काली, गीली चरस जैसी वस्तु, 10 किलो गीली अफीम जैसी वस्तु और पांच मोबाइल फोन बरामद हुए।
विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले में दांग जिले के राप्ती गाउंपालिका-3 मसुरिया निवासी रितिमा रोका, कपिलवस्तु के विजयनगर गाउंपालिका-4 ज्योतिनगर निवासी फर्निसा सारु, नसरी घर्तीमगर, पर्सा जिले के ठोरी गाउंपालिका-2 टाउन प्लान निवासी और वर्तमान में विजयनगर-4 ज्योतिनगर में रहने वाली चुमा लामिछाने के साथ दांग के राप्ती गाउंपालिका-3 मसुरिया निवासी बिमला पुन को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, शनिवार को जिला प्रहरी कार्यालय और मातहत पुलिस इकाइयों की टीम ने कपिलवस्तु के शिवराज नगरपालिका-5 चंद्रौटा सुंदरटोल निवासी अनूप नेपाली को भी मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास से 580 मिलीग्राम हेरोइन और एक मोबाइल फोन बरामद किए। पुलिस के मुताबिक, दोनों मामलों में आरोपियों को हिरासत में लेकर सात दिन की रिमांड ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed