{"_id":"688e5354d2cf4deb3a05821b","slug":"siddharthnagar-news-sir-features-not-available-in-absence-of-aadhaar-card-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1002-142173-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: साहब ! आधार कार्ड के अभाव में नहीं मिल रहीं सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: साहब ! आधार कार्ड के अभाव में नहीं मिल रहीं सुविधाएं
Sat, 02 Aug 2025 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 02 Aug 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
डुमरियागंज में तहसील समाधान दिवस पर लोगों की समस्याओ को सुनते डीएम डॉ. राजागणपति आर।
- फोटो : स्रोत विज्ञप्ति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डुमरियागंज। तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम राजा गणपति आर को क्षेत्र के ग्राम देवरिया निवासिनी महिला रागनी ने दुधमुंहे बच्चे के साथ पहुंचकर अपनी पीड़ा सुनाई।
डीएम को बताया कि उसका आधार कार्ड जारी नहीं हो पा रहा है, जिससे उसे सरकारी योजना का लाभ नहीं पा रही है। पति भी उसका सहयोग नहीं कर रहा है। डीएम ने संबंधित हल्का लेखपाल को महिला की समस्या के निस्तारण कराने का निर्देश दिया।
महिला फरियाद सुनाने के लिए कई घंटा गोद में बच्चे को लिए तहसील परिसर में बैठी रही। समाधान दिवस समाप्ति के बाद ही डीएम के तहसील सभागार से बाहर निकल रहे थे, तब भी अपनी समस्या मौखिक रूप से उन्हें बताई।
विज्ञापन
मिट्टी खनन कर जमीन पर कब्जा करने का आरोप : तहसील क्षेत्र के ग्राम रमवापुर उर्फ नेबुआ गांव के श्याम लाल, कनिकराम, बसंत, लाले आदि दर्जनों ग्रामीणों ने डीएम को शिकायती पत्र देकर अवैध खनन की शिकायत की।
आरोप लगाते हुए बताया कि एक व्यक्ति गांव में अवैध रूप से जमीन पर खनन कर रहा है। आरोपी पर कार्रवाई की जाए। डीएम ने मामले में तहसीलदार से जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
गलत तरीके से पैमाइश का आरोप : क्षेत्र के जीतेंद्र यादव ने शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि वार्ड नंबर 17 कांशीरामनगर में स्थित राप्ती सेतु मार्ग पर स्थित पिपरवा ताल की जमीन का हल्का लेखपाल गलत ढंग से पैमाइश करा रहा है।
आरोप है कि तालाब की भूमि पर भू माफिया को कब्जा दिलाने के लिए ऐसा किया जा रहा है। तालाब के सौंदर्यीकरण में किसानों की भूमि अधिग्रहीत करने का आरोप लगाते हुए दुबारा जमीन की पैमाइश और चिह्नांकन करने और किसानों को उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की।
इस दौरान सीएमओ डाॅ. रजत कुमार चौरसिया, समाज कल्याण अधिकारी एमपी सिंह, डीडीओ सतीश सिंह, पीडी नागेंद्र मोहन राम त्रिपाठी, डीपीओ साहब यादव, एसडीएम राजेश कुमार, अधिशासी अभियंता विद्युत संतोष कुमार त्रिपाठी, तहसीलदार रवि कुमार यादव आदि मौजूद रहे।