{"_id":"66f497a7f2bf0c4d260ce474","slug":"siddharthnagar-news-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-124702-2024-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईजीआरएस पर शिकायतों का करें त्वरित निस्तारण : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईजीआरएस पर शिकायतों का करें त्वरित निस्तारण : डीएम
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। कलक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की समीक्षा बैठक हुई। डीएम डॉ. राजा गणपति आर. ने सर्वप्रथम आईजीआरएस की शिकायतों के निस्तारण के संबंध में प्रत्येक तहसीलों से पांच-पांच शिकायतों का रेंडमली समीक्षा की।
उन्होंने उप कृषि निदेशक को निर्देश दिए कि किसान सम्मान निधि के लंबित प्रकरणों को निस्तारित कराए। सड़क के संबंध में मिले शिकायतों के निस्तारण के लिए पीडब्ल्यूडी एवं आरईडी को निर्देश दिया कि सड़कों को गड्ढा मुक्त का कार्य शुरू कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि नवरात्रि के दौरान बिजली के समस्याओं के निस्तारण के लिए विशेष ध्यान दिया जाए। मंदिरों पर आने-जाने के रास्तों को ठीक कराने का निर्देश दिया। कहा कि आईजीआरएस के निस्तारण में स्थल पर शिकायतकर्ता के साथ फाटोग्राफ्स भी अपलोड कराए तथा शिकायतकर्ता का हस्ताक्षर भी कराया जाए।
लेखपाल व कानूनगो द्वारा शिकायतकर्ता के चिह्नित स्थल पर जाकर निस्तारण कराए। एडीएम उमाशंकर, सीएमओ डाॅ. रजत कुमार चौरसिया, डीडीओ गोपाल प्रसाद कुशवाहा, डीसी मनरेगा सन्दीप सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक सोमारू प्रधान, बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय, एआईजी स्टांप राजेश कुमार सिंह उपस्थित रहे।