फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   siddharthnagar news

Siddharthnagar News: दरक गई सड़क, ध्वस्त हो गई पुलिया, भारी वाहन गुजरे तो हादसा तय

Thu, 26 Sep 2024 04:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2024 04:42 AM IST
विज्ञापन
siddharthnagar news
: निर्माण के एक वर्ष बाद ही बदहाल हो गई तेतरी-सोहांस लोटन सड़क
विज्ञापन

: कागज में खरीदी पांच करोड़ की मिट्टी, सड़क के किनारे बना दिए गड्ढे
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। निर्माण के एक वर्ष में ही 39 करोड़ रुपये लागत की तेतरी-सोहांस लोटन सड़क दरक गई। यहां तक कि सड़क पर पुलिया का एक तरफ का हिस्सा टूटकर ध्वस्त हो चुका है, और सड़क धंस गई है। यहां बोरियां डालकर वाहन चालकों को सड़क क्षतिग्रस्त होने का संकेत दिया गया है। अगर भारी वाहन गुजरे तो सड़क धंस सकती है और बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय लोगों की मानें तो किनारे गड्ढे खोदकर सड़क पर मिट्टी डालने से वाहन चालक हादसे का शिकार हो रहे हैं।
तेतरी-सोहांस लोटन मार्ग के आठ वर्ष से जर्जर होने से क्षेत्र के लोग सांसत झेल रहे थे। इसके बाद 18 किमी लंबी इस सड़क का एक वर्ष पूर्व पीडब्ल्यूडी की तरफ से निर्माण हुआ था। अब निर्माण में लापरवाही के कारण इस सड़क से प्रतिदिन गुजरने वाले सैकड़ों लोगों को दुश्वारियां झेलनी पड़ सकती हैं। निर्माण के दौरान इस सड़क पर पांच करोड़ की मिट्टी डाली जानी थी, लेकिन बगल के खेत में गड्ढे खोद मिट्टी डाल दी गई, जिससे किनारे गड्ढे होने से सड़क टूटकर धंसने लगी है।
विज्ञापन

हालत यह है कि अगर भारी वाहन गुजरे तो मार्ग के किनारे दरके हुए हिस्से में पड़ने से पलट सकते हैं। बुधवार को इस मार्ग से गुजर रहे वाहन चालक प्रदुम्न ने बताया कि वह इस सड़क पर सतर्क होकर गुजरते हैं। थोड़ा भी अनियंत्रित होने पर वाहन के पलटने का खतरा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
इस मामले की जांच की जाएगी।
-कमल किशोर, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
----------------
खेत की खोदी मिट्टी, नहीं दिया मुआवजा
कार्यदायी संस्था पीडब्ल्यूडी के अनुसार तेतरी-सोहांस लोटन मार्ग पर बाहर से खरीद कैरेज में मिट्टी डाली जानी थी। इसके बावजूद किसानों के खेत से ही मिट्टी खोद कर सड़क पर डाल दी गई, जिससे सड़क किनारे गड्ढे हो गए हैं। किसानों को भी मिट्टी निकालने का मुआवजा नहीं दिया गया। सोहांस निवासी अशोक कुमार, मनोज कुमार, अनिल कुमार मौर्य व सुनील कुमार मौर्य आदि किसानों ने कहा कि उनके खेत से मिट्टी निकाली गई है, लेकिन मुआवजा नहीं दिया गया।

-----------

गड्ढे में पलटने से हो चुकी मौत
तेतरी-सोहांस लोटन मार्ग किनारे बने गहरे गड्ढों से हादसे का खतरा बढ़ गया है। तेज रफ्तार वाहन चालक अक्सर अनियंत्रित होकर किनारे के गड्ढों में गिरकर हादसे का शिकार हो रहे हैं। 27 अगस्त को बनकसिया गांव के पास सड़क किनारे गड्ढे में पलटने से कार सवार दिनेश कन्नौजिया की मौत हो गई थी। वहीं दूसरा सवार घायल हो गया था। इसी तरह तीन दिन पहले भी एक कार चालक अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गया था, लेकिन हादसे में कोई घायल नहीं हुआ।

------------


तेतरी-सोहांस लोटन मार्ग किनारे 10 बीघा खेत है, निर्माण के दौरान किनारे के खेत में गड्ढा कर मिट्टी सड़क पर डाल दी गई, लेकिन कोई मुआवजा नहीं दिया गया।
-पंकज सिंह, गुदराही गांव
----------
सड़क किनारे संयुक्त परिवार की एक बीघा भूमि है। निर्माण के दौरान इसमें किनारे की मिट्टी निकाल सड़क पर डाली गई, लेकिन मुआवजा नहीं मिला।
-श्यामलाल, गुदराही गांव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed