{"_id":"6aa0504ae2beb4b53108dcc4","slug":"siddharthnagar-news-rto-conducts-surprise-inspection-of-arto-office-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-164221-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: आरटीओ ने एआरटीओ कार्यालय का किया औचक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: आरटीओ ने एआरटीओ कार्यालय का किया औचक निरीक्षण
Tue, 08 Sep 2026 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 08 Sep 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
- रिकॉर्ड रूम, बायोमेट्रिक कक्ष और विभिन्न पटल पर अभिलेखों की जांच की
- सर्वर कक्ष की जर्जर दीवार देख मरम्मत कराने के दिए निर्देश, पारदर्शिता पर जोर
सिद्धार्थनगर। संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) गोरखपुर नरेश वर्मा ने मंगलवार को एआरटीओ कार्यालय सिद्धार्थनगर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय की सफाई व्यवस्था, रिकॉर्ड रूम, बायोमेट्रिक कक्ष और विभिन्न पटल पर अभिलेखों की जांच की। रजिस्टर और फाइलों के रख-रखाव की जानकारी ली। सर्वर कक्ष की जर्जर दीवार देखकर उसे जल्द मरम्मत कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शिता के साथ आमजन के कार्यों का निस्तारण करने की हिदायत दी।
शासन के निर्देश पर संभागीय परिवहन विभाग के कार्यालयों में कार्यों और व्यवस्थाओं की हकीकत जानने के लिए विभिन्न जिलों में निरीक्षण किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आरटीओ (प्रवर्तन) गोरखपुर नरेश वर्मा मंगलवार को एआरटीओ कार्यालय पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले परिसर की सफाई व्यवस्था देखी। इसके बाद रिकॉर्ड रूम और बायोमैट्रिक कक्ष का निरीक्षण किया।
उन्होंने पटल प्रभारी और पटल सहायकों के पटल पर पहुंचकर संबंधित प्रपत्रों की जांच की। अभिलेखों और फाइलों के रख-रखाव के बारे में जानकारी लेने के साथ रजिस्टर भी देखे। सर्वर कक्ष के अंदर एक दीवार जर्जर मिलने पर उन्होंने चिंता जताई। कहा कि इसे जल्द ठीक कराया जाए ताकि किसी तरह की दुर्घटना की आशंका न रहे।
विज्ञापन
आरटीओ ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि आमजन से जुड़े कार्यों का निस्तारण शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शिता के साथ किया जाए। कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता नहीं होनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी संजय सिंह, यात्री कर अधिकारी मुजफ्फर हुसैन और कार्यालय के समस्त कर्मचारी मौजूद रहे।