फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Protest demanding economic reservation and the repeal of the UGC Act

Siddharthnagar News: आर्थिक आरक्षण और यूजीसी एक्ट हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन

Tue, 01 Sep 2026 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 01 Sep 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Protest demanding economic reservation and the repeal of the UGC Act
यूजीसी के विरोध में बीएसए ग्राउड से प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट जाते सवर्ण समाज के लोग। संवाद
विभिन्न संगठनों ने प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन भेजा
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। ब्राह्मण महासभा, सर्वजन हित पार्टी व सवर्ण आर्मी समेत अन्य संगठनों की ओर से विभिन्न मांगों के लिए मंगलवार को प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा गया। बीएसए ग्राउंड में जुटे लोगों ने सड़क पर प्रदर्शन करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित पांच बिंदुओं के निदान संबंधी ज्ञापन एडीएम न्यायिक ज्ञान प्रकाश को सौंपा। उन्होंने आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करने, यूजीसी एक्ट 2026 वापस लेने समेत अन्य मांग की।
बीएसए ग्राउंड में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि गोमाता हमारी सनातन संस्कृति, कृषि, अर्थव्यवस्था व जीवन की आधार है। इसलिए गोमाता को राष्ट्र माता का दर्जा दिया जाए और उनके संरक्षण के लिए प्रभावी कानून बनाया जाए। कहा कि एससी/एसटी एक्ट के तहत सरकार की ओर से दी जा रही प्रोत्साहन राशि के लालच में आकर फर्जी मुकदमे बढ़ गए हैं, जिससे निर्दोष लोगों का उत्पीड़न हो रहा है, इसलिए इस एक्ट को समाप्त किया जाए। सर्वजन हित पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. श्याम नारायन चौबे ने कहा कि सभी आयोगों की तरह सवर्ण आयोग का गठन होना चाहिए। सभी प्रकार के आरक्षण केवल आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को दिया जाए ताकि वास्तविक जरूरतमंदों को ही लाभ मिल सके और सामाजिक समरसता बनी रहे।
विज्ञापन

सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह, सवर्ण आर्मी के प्रदेश सचिव विनोद कुमार दुबे, सर्वजन हित पार्टी के जिलाध्यक्ष पं. सुधीर पांडेय उर्फ फरसा बाबा, टीम न्याय एक संकल्प के संयोजक रामकृष्ण पांडेय ने कहा कि यूजीसी एक्ट 2026 के तहत लाए गए प्रावधानों से शिक्षकों व विद्यार्थियों की स्वतंत्रता प्रभावित हो रही है, इसलिए इसे वापस लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान कौशलेंद्र त्रिपाठी, राकेश दत्त त्रिपाठी, राजन सिंह, राम स्वरूप पांडेय, शैलेंद्र कुमार, सुनील त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed