फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Preparations to celebrate New Year...Vigilance increased on India-Nepal border

Siddharthnagar News: नए साल का जश्न मनाने की तैयारी...भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी बढ़ी

Sun, 28 Dec 2025 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 28 Dec 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Preparations to celebrate New Year...Vigilance increased on India-Nepal border
बढ़नी बार्डर पर चेकिंग करते एसएसबी जवान। संवाद
ढेबरूआ। पोखरा, काठमांडो, मुस्तांग आदि जगहों पर नए साल का जश्न मनाने के लिए टूरिस्ट बड़ी संख्या में पहुंचते हैं। उनके आने-जाने को लेकर ध्यान में रखते हुए भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड में हैं। सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है। वहीं, बढ़नी बॉर्डर सहित विभिन्न सीमा चौकियों पर एसएसबी, पुलिस और इंटेलिजेंस टीमों द्वारा जांच और निगरानी तेज कर दी गई है।
विज्ञापन

जिले की 68 किलोमीटर सीमा नेपाल से लगती है। कुछ चुनिंदा बार्डर के अलावा बड़े वाहन की आवाजाही नहीं होती है। नेपाल में पर्यटन स्थल पर घूमने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं।
विज्ञापन

नए वर्ष पर टूरिस्ट को किसी तरह की समस्या न हो, इसे लेकर सुरक्षा व्यवस्था और भी सख्त कर दी गई है। सीमा पर आने-जाने वाले वाहनों, संदिग्ध व्यक्तियों और सामग्रियों की गहन जांच की जा रही है। नेपाल से आने-जाने वाले सभी यात्रियों से जांच व पूछताछ भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय प्रशासन ने सभी सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क रहने के निर्देश जारी किए हैं। एसएसबी के अतिरिक्त पुलिस सार्वजनिक स्थानों पर भी निगरानी बढ़ाई गई है। अधिकारियों का कहना सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि नए वर्ष को लेकर सीमा पर सुरक्षा पुख्ता की गई है और हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed