{"_id":"68dd664e2b8823ec24079b1a","slug":"siddharthnagar-news-praised-the-mother-after-worshiping-her-asked-for-blessings-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-145719-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पूजन-अर्चन कर की मां की स्तुति, मांगा वरदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पूजन-अर्चन कर की मां की स्तुति, मांगा वरदान
Wed, 01 Oct 2025 11:05 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 01 Oct 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शोहरतगढ़। पल्टा देवी मंदिर सहित आदि स्थानों पर नवरात्र के नवमी के दिन बुधवार को मां दुर्गा के नौवें रूप की पूजा-अर्चना के बाद हवन कर कन्याओं को भोजन, उपहार व दक्षिणा दी गई। सुबह से लेकर देर रात तक देवी मंदिरों में घंटा-घड़ियाल गूंजते रहे।
कस्बे से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के शोहरतगढ़ कस्बा स्थित श्रीरामजानकी मंदिर, भिरंडा समय माता स्थान और चिल्हिया क्षेत्र में स्थित पल्टा देवी मंदिर में सुबह से शुरू हुआ हवन-पूजन का दौर दो बजे तक तक चलता रहा। गांवों में जगह-जगह मंदिरों, दुर्गा मूर्ति पंडालों व निजी भवनों में हवन-पूजा किया गया। इस दौरान हवन-पूजन कर नव देवी रूप कन्याओं का पूजन कर भक्तों ने मइया की चुनरी भेंट कर उन्हें प्रसाद ग्रहण कराया। शोहरतगढ़ कस्बे से लेकर क्षेत्र परसिया, महदेवा नानकार, चिल्हिया, देवकलीगंज, खुरहुरिया, गौहनिया, लुचुइया, बेलवा महदेवा, खरगवार, जमुनी, कटया, सियाव नानकार, नियाव नानकार, दत्तपुर, गौरा बाजार, टेकनार, मुड़िला बुजुर्ग, गुजरौलिया आदि गांवों मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा-अर्चना व हवन यज्ञ में वैदिक मंत्रों का उच्चारण गूंजता रहा। विधायक विनय वर्मा नवरात्र के नवमी के दिन शोहरतगढ़ कस्बे व क्षेत्र चौराहों सहित ग्रामीणों में स्थापित दुर्गा पांडालों में पहुंचकर मां दुर्गा नव रूपों की पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की।