फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Police equipped with resources, law and order strengthened: Anil Rajbhar

संसाधनों से लैस हुई पुलिस, दुरुस्त हुई कानून व्यवस्था : अनिल राजभर

Sun, 30 Aug 2026 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 30 Aug 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Police equipped with resources, law and order strengthened: Anil Rajbhar
- 6.87 करोड़ की लागत से उसका थाना में प्रशासनिक भवन का हुआ शिलान्यास
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। उसका थाना परिसर में 6.87 करोड़ की लागत से प्रशासकीय भवन के निर्माण कार्य का शनिवार को भूमि पूजन कर शिलान्यास किया गया। मुख्य अतिथि श्रम व सेवायोजन मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री अनिल राजभर ने भूमिपूजन कर शिलापट का अनावरण कर शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ किया है। पुलिसिंग बेहतर हुई है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा पुलिस विभाग को फ्री हैंड किया गया है। पूरे देश में उत्तर प्रदेश के कानून व्यवस्था की चर्चा हो रही है, दूसरे प्रदेश उस पर चलने का प्रयास कर रहे है। पुलिस विभाग के जवानों के लिए आवास, कार्यालय के साथ पुलिस लाइंस में बेहतर कार्य किया गया है। बेहतर तकनीक का प्रयोग पुलिस कैसे करें, इस पर कार्य किया जा रहा है। दुनिया भर से उप्र में निवेश हो रहा है। रोजगार का अवसर बढ़ा है। थाना उसका बाजार में प्रशासनिक भवन बनने के पश्चात यह मॉडल थाना बनेगा। बेहतर कानून व्यवस्था के चलते आज महिलाएं रात में काम कर रही है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष भाजपा दीपक मौर्य ने कहा कि मुख्यमंत्री ने जनता की सेवा का संकल्प लिया है। आप लोगो को सुरक्षा देने के लिए थाना उसका बाजार में प्रशासनिक भवन का निर्माण हा रहा है। मुख्यमंत्री द्वारा पात्र लाभार्थियों को आवास, निशुल्क राशन, बिजली कनेक्शन, रसोई गैस, शौचालय और अन्य योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि जनपद प्रभारी मंत्री जी द्वारा आज थाना उसका बाजार में प्रशासकीय भवन के निर्माण के लिए शिलान्यास किया गया है। मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय का निर्माण कार्य चल रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बेहतर कार्य हुए है। अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार द्वारा प्रशासकीय भवन के निर्माण के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गयी। सीडीओ बलराम सिंह द्वारा मुख्य अतिथि और अन्य अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान, जिला उपाध्यक्ष भाजपा आशीष शुक्ला, अध्यक्ष नगर पंचायत उसका बाजार प्रतिनिधि हेमंत जायसवाल और डाॅ. सीमा मिश्रा उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed