फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Poets presented their poetry on the birth anniversary of Imam Ali

Siddharthnagar News: जश्ने इमाम अली की जयंती पर शायरों ने पेश किए कलाम

Fri, 26 Dec 2025 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 26 Dec 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Poets presented their poetry on the birth anniversary of Imam Ali
डुमरियागंज क्षेत्र के हल्लौर स्थित दरगाह हज़रत अब्बास में आयोजित महफिल में कलाम पेश करते हसन जम
- हल्लौर में आयोजित हुई जश्ने इमाम अली नकी की महफिल
विज्ञापन

- ठंड में भारी संख्या में कार्यक्रम में मौजूद रहे अकीदतमंद
डुमरियागंज। शिया समुदाय के 10वें इमाम हजरत अली नकी की जयंती पर बृहस्पतिवार की रात हल्लौर कस्बा स्थित दरगाह हजरत अब्बास में जश्ने इमाम अली की महफिल आयोजित की गई। इसमें स्थानीय व बाहर से आए मेहमान शायरों ने इमाम की शान में कलाम पेश किए। कार्यक्रम शुक्रवार की भोर में संपन्न हुआ। भीषण ठंड और गलन के बावजूद कार्यक्रम में भारी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे।
हजरतगंज ब्वॉयज कमेटी और मोमिनीन हल्लौर के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम का आगाज अब्बास अली द्वारा कलाम पाक की तिलावत से किया गया। इसके बाद नाते पाक अंबर मेहंदी ने पेश की। मेहमान शायर अता हैदराबादी, शमशाद हल्लौरी, लकी हल्लौरी, हानी, हसन जमाल, अफसर हल्लौरी, अर्श , मोजिज, अम्मार हल्लौरी, कामयाब बबलू, काजिम कर्बलाई, हैदरे कर्रार, मुमताज, मीसम, खुलूस, फलक, रैना हल्लौरी आदि शायरों ने इमाम अली नकी की शान में कलाम पेश किए।
विज्ञापन

कार्यक्रम के अंत में मौलाना शहकार हुसैन जैदी, जमाल हैदर कर्बलाई ने संबोधन के जरिये इमाम अली नकी की जिंदगी और उनके किरदार (जीवन कृतियों) पर विस्तार से रोशनी डालते हुए लोगों से इमाम के बताए हुए हक, सच्चाई, नेकी और भलाई के रास्ते पर चलने की अपील की। कार्यक्रम को लेकर दरगाह हजरत अब्बास की विधिवत रूप से सजावट की गई थी। अध्यक्षता मौलाना शहकार हुसैन तथा संचालन हैदर हल्लौरी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस दौरान एजाज मलले, वसीम पंजतन, संजू, जमाल हैदर, गुड्डू बाबा, कामयाब बबलू आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed