{"_id":"6aaed1e9b31f90e5bf081bfc","slug":"siddharthnagar-news-pharmacists-face-difficulties-in-delivering-medicines-to-health-centers-submit-a-memorandum-of-demands-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-164902-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: स्वास्थ्य केंद्रों पर दवाएं पहुंचाने में फार्मासिस्टों को परेशानी, सौंपा मांगपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: स्वास्थ्य केंद्रों पर दवाएं पहुंचाने में फार्मासिस्टों को परेशानी, सौंपा मांगपत्र
Sat, 19 Sep 2026 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 19 Sep 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
- ड्रग वेयर हाउस कार्यालय डुमरियागंज स्थानांतरित होने से बढ़ी दिक्कत, सरकारी वाहन की मांग
- कंटीजेंसी मद से समय पर सामान उपलब्ध कराने और डॉक्टर न होने पर प्रभारी भत्ता देने की मांग
सिद्धार्थनगर। जिले में नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर दवाओं और अन्य जरूरी सामान की आपूर्ति को लेकर फार्मासिस्टों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ड्रग वेयर हाउस कार्यालय के मुख्यालय से डुमरियागंज स्थानांतरित होने के बाद संबंधित स्वास्थ्य केंद्रों के फार्मासिस्टों को दवाएं और अन्य सामग्री लाने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है। इससे समय और संसाधन दोनों की समस्या उत्पन्न हो रही है।
इस संबंध में डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन की जिला शाखा ने सीएमओ को पत्र भेजकर समस्याओं के समाधान की मांग की है।एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष योगेंद्र प्रसाद यादव और जिला मंत्री गोविंद प्रसाद ओझा की ओर से सौंपे गए पत्र में सीएमओ को अवगत कराया कि स्वास्थ्य केंद्रों के फार्मासिस्टों को ड्रग वेयर हाउस से दवाएं और अन्य सामान लाने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही सड़क दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। एसोसिएशन ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर दवाएं और जरूरी सामग्री पहुंचाने के लिए सरकारी वाहन की व्यवस्था कराने की मांग की है। पत्र में संबंधित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से कंटीजेंसी मद में सामान की आपूर्ति समय से सुनिश्चित कराने का भी अनुरोध किया गया है ताकि नवीन स्वास्थ्य केंद्रों पर आवश्यक सामग्री की कमी न हो।
फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने यह भी मांग की कि जिन नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर एलोपैथिक चिकित्सक तैनात नहीं हैं या चिकित्सक अनुपस्थित रहते हैं, वहां कार्यरत फार्मासिस्टों को प्रभारी के रूप में कार्य करने पर नियमानुसार प्रभारी भत्ता स्वीकृत किया जाए। इसके अलावा 25 सितंबर को विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर आयोजित जनपदीय कार्यक्रम में आमंत्रित करने समेत फार्मासिस्टों को सामूहिक अवकाश स्वीकृत करने की भी मांग की।