फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Parents and children staged a protest over a teacher's transfer

Siddharthnagar News: अध्यापक के स्थानांतरण से नाराज अभिभावक व बच्चों ने किया प्रदर्शन

Tue, 22 Sep 2026 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 22 Sep 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Parents and children staged a protest over a teacher's transfer
शोहरतगढ़ ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय नकथर का मामला
विज्ञापन

शोहरतगढ़। ब्लाॅक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय नकथर में तैनात एक सहायक अध्यापक के स्थानांतरण के विरोध में अभिभावकों व स्कूल के बच्चों ने बीआरसी शोहरतगढ़ पर प्रदर्शन किया। मंगलवार को बीआरसी पहुंचे बच्चों और अभिभावकों ने बीईओ से अध्यापक काे स्थानांतरण वापस लेने की मांग की।
अभिभावक व बच्चों का कहना था कि संबंधित अध्यापक के कारण स्कूल में बेहतर शैक्षणिक स्थिति थी लेकिन उनके अचानक स्थानांतरण से शिक्षण कार्य प्रभावित होगा। उन्होंने प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी करते हुए अध्यापक का स्थानांतरण निरस्त करने की मांग की।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय नकथर में तैनात सहायक अध्यापक पप्पू कुमार यादव को बीएसए ने डुमरियागंज ब्लाॅक के प्राथमिक विद्यालय जमौतिया स्थानांतरित कर दिया है। इसको लेकर अभिभावकों व बच्चों में नाराजगी बढ़ गई। लोकतंत्र रक्षक सेनानी प्रह्लाद मिश्रा की अगुवाई में छात्रों व अभिभावकों ने नकथर में शांतिमार्च निकाल और बीआरसी पहुंचकर स्थानांतरण निरस्त करने की मांग करते हुए प्रदर्शन भी किया। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य उमेश प्रताप सिंह ने कहा कि सहायक अध्यापक पप्पू कुमार यादव का बच्चों के प्रति गहरा लगाव था। बच्चों व विद्यालय की सुरक्षा की दृष्टि से सीसी कैमरे लगवा दिए थे। शिक्षा बेहतर ढंग से चल रहा था। वह शिक्षक नहीं एक अभिभावक की भांति बच्चों को शिक्षित कर रहे थे। उनके स्थानांतरण से विद्यालय के अभिभावकों व बच्चों में काफी निराशा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिभावकों ने महानिदेशक शिक्षा, सहायक शिक्षा निदेशक, जिलाधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी को हस्ताक्षर युक्त पत्र भेजकर जनहित व बच्चों के उज्ज्वल भविष्य को देखते हुए सहायक अध्यापक पप्पू कुमार यादव का स्थानांतरण निरस्त करने की मांग की है। इस दौरान प्रधान पाटेश्वरी प्रसाद, अध्यक्ष विद्यालय प्रबंधन समिति नकथर राम विलास यादव, राजेंद्र, राम रतन, राजेश, सुधा, कमलावती, बबिता पांडेय आदि मौजूद रहे।

-----------
स्कूल में बैग जमाकर घर गए बच्चे
प्राथमिक विद्यालय नकथर में तैनात सहायक अध्यापक स्थानांतरण की जानकारी मिलने के बाद मंगलवार को स्कूल पहुंचे बच्चों ने बैग जमाकर घर वापस चले गए। बच्चों के अभिभावकों ने बीएसए को भेजे पत्र में कहा है कि सहायक अध्यापक के स्थानांतरण वह बहुत दुखी है। अगर सहायक अध्यापक का स्थानांतरण निरस्त नहीं होता है तो वह बच्चों को स्कूल नहीं भेजेंगे और सरकार की ओर से उपलब्ध कराए यूनिफार्म, किताब, जूता, मोजा व बैग बीआरसी पर जमा कर देंगे।
---------
प्राथमिक विद्यालय नकथर में सहायक अध्यापक के स्थानांतरण पर बच्चों व अभिभावकों में नाराजगी का मामला संज्ञान में है। जांचकर उचित कार्रवाई की जाएगी।
शैलेश कुमार, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed