फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Nodal officer to oversee operations

Siddharthnagar News: नोडल अधिकारी करेंगे निगरानी

Sat, 19 Sep 2026 11:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 19 Sep 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Nodal officer to oversee operations
सिद्धार्थनगर। जिले में नैदानिक प्रतिष्ठानों (अस्पताल, क्लिनिक और जांच केंद्र) के संचालन से संबंधित कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने नोडल अधिकारी और सहायक नोडल अधिकारी नामित किए हैं।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार को नोडल अधिकारी और उप जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. मानवेंद्र पाल को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन

सीएमओ की ओर से जारी आदेश में दोनों अधिकारियों को संबंधित कार्यों का नियमानुसार संपादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश की प्रतिलिपि महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं, अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, बस्ती मंडल, जिलाधिकारी समेत संबंधित अधिकारियों को भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नैदानिक प्रतिष्ठानों के संचालन, पंजीकरण और निर्धारित मानकों के अनुपालन से जुड़े मामलों में स्वास्थ्य विभाग की भूमिका महत्वपूर्ण है। ऐसे में नोडल अधिकारी की नियुक्ति से संबंधित कार्यों के लिए जिम्मेदारी तय हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed