फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: NHM employees stage protest; office work affected

Siddharthnagar News: एनएचएम कर्मियों का धरना, कार्यालयी काम प्रभावित

Wed, 07 Oct 2026 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 07 Oct 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: NHM employees stage protest; office work affected
सीएमओ कार्यालय पर धरना देते स्वास्थ्य विभाग की टीम। संवाद
न्यूनतम वेतन 18 हजार रुपये करने समेत अन्य मांगों को लेकर सीएमओ कार्यालय में प्रदर्शन
विज्ञापन

बुधवार को भी धरना और आठ अक्तूबर को लखनऊ में प्रदर्शन की घोषणा
सिद्धार्थनगर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के विभिन्न संवर्गों में कार्यरत कर्मियों ने मांगों को लेकर मंगलवार को संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले सीएमओ कार्यालय में धरना दिया। कर्मचारियों ने न्यूनतम वेतन 18 हजार रुपये करने, नियमितीकरण और स्थानांतरण नीति लागू करने समेत अन्य मांगों को लेकर सीएमओ को ज्ञापन सौंपा। धरने के कारण कार्यालय स्तर के कुछ कार्य प्रभावित रहे, हालांकि आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं संचालित होती रहीं।
जिला संयोजक समीर सिंह और मनीष पांडेय ने कहा कि अन्य राज्यों में एनएचएम कर्मियों को नियमितीकरण, वेतन वृद्धि और अन्य सेवा लाभ दिए गए हैं जबकि उत्तर प्रदेश में लंबे समय से कार्यरत कर्मियों को अपेक्षित लाभ नहीं मिल रहा है। इससे कर्मचारियों में रोष है।
विज्ञापन

उन्होंने एनएचएम कर्मियों का न्यूनतम वेतन 18 हजार रुपये प्रतिमाह करने और कार्यावधि, अनुभव और वरिष्ठता के आधार पर पारदर्शी वेतन निर्धारण एवं वेतन वृद्धि की नीति लागू करने की मांग की। लंबे समय से कार्यरत कर्मियों को राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था में समाहित कर नियमित करने की भी मांग उठाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा रिक्त पदों को शीघ्र भरने, रिक्त पदों पर स्थानांतरण नीति लागू करने और अन्य सुविधाएं देने की मांग की गई। संगठन ने बताया कि धरना बुधवार को भी जारी रहेगा। आठ अक्तूबर को लखनऊ में प्रदर्शन किया जाएगा।

धरने में मनीष पांडेय, राजेश शर्मा, मान बहादुर, समीर सिंह, पंकज, वेद प्रकाश, केशव प्रसाद यादव, दिग्विजय पांडेय, सतीश पटेल, रमेश कुमार, संतोष कुमार, सतीश कुमार, सूरज कुमार और पवन राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed