{"_id":"6a7222235731c82a62002a77","slug":"siddharthnagar-news-monsoon-set-to-revive-heavy-rainfall-expected-over-four-days-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-162329-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: फिर मेहरबान होगा मानसून, चार दिन झमाझम के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: फिर मेहरबान होगा मानसून, चार दिन झमाझम के आसार
Tue, 04 Aug 2026 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 04 Aug 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
शहर के हाइडिल तिराहे पर बारिश के दौरान भीगते हुए बाइक पर जाता युवक।
- पूर्वी यूपी में अब भी सामान्य से 32 फीसदी कम बारिश, पांच अगस्त के लिए ऑरेंज अलर्ट
- तापमान चार से छह डिग्री तक लुढ़कने का अनुमान, किसानों और आमजन को सतर्क रहने की सलाह
सिद्धार्थनगर। लंबे इंतजार के बाद अब सिद्धार्थनगर में मानसून रफ्तार पकड़ने जा रहा है। अब तक सामान्य से कम बारिश झेल रहे जिले में अगले 48 घंटे भारी पड़ सकते हैं। मौसम विभाग ने पांच अगस्त के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए जिले में भारी बारिश की चेतावनी दी है। अगले तीन से चार दिनों तक रुक-रुककर तेज बारिश होने का अनुमान है। इसके साथ अधिकतम तापमान में चार से छह डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है, जिससे उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।
मौसम विभाग के अनुसार चार अगस्त तक प्रदेश में 281.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई है जबकि इस अवधि में सामान्य वर्षा 387.7 मिमी होनी चाहिए थी। यानी प्रदेश में अब भी 27 प्रतिशत वर्षा की कमी बनी हुई है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में यह कमी 32 प्रतिशत है और सिद्धार्थनगर भी सामान्य से कम वर्षा वाले जिलों में शामिल है।
क्षेत्रीय मौसम केंद्र, लखनऊ के प्रभाव आधारित पूर्वानुमान के अनुसार बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी मिलने और सक्रिय मानसूनी तंत्र के कारण पांच अगस्त को सिद्धार्थनगर सहित पूर्वांचल के कई जिलों में भारी वर्षा हो सकती है। लगातार बारिश के चलते निचले इलाकों में जलभराव, छोटे नालों और नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी और ग्रामीण संपर्क मार्गों पर आवागमन प्रभावित होने की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने मेघगर्जन और वज्रपात को लेकर भी लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन
कृषि विशेषज्ञ रविशंकर पांडेय का कहना है कि बारिश से धान समेत खरीफ फसलों को बड़ा लाभ मिलेगा लेकिन यदि लंबे समय तक पानी भरा रहा तो मक्का, दलहन और सब्जी की फसलों को नुकसान भी हो सकता है। किसानों को खेतों से जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त रखने, भारी बारिश के दौरान उर्वरक और रासायनिक दवाओं का प्रयोग न करने की सलाह दी गई है।