फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Mithwal-Baghni Ghat road narrowed by overgrowth and encroachment

Siddharthnagar News: झाड़ और अतिक्रमण से संकरी हुई मिठवल-बघनी घाट सड़क

Tue, 01 Sep 2026 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 01 Sep 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Mithwal-Baghni Ghat road narrowed by overgrowth and encroachment
बांसी। मिठवल से बघनी घाट स्थित राप्ती पुल तक जाने वाली सड़क पर दोनों ओर उगे झाड़ और पटरी पर बढ़ते अतिक्रमण से राहगीरों व वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराने और झाड़ साफ कराने की मांग की है।
विज्ञापन

राप्ती नदी पर बघनी घाट पुल बनने के बाद इस मार्ग से पथरा क्षेत्र का सीधा संपर्क बांसी-इटवा मुख्य मार्ग से हो गया है। इससे करीब 25 किलोमीटर की दूरी कम हुई है और मिठवल से मात्र आठ किलोमीटर में गोल्हौरा पहुंचना संभव हो गया है। यही रास्ता इटवा, चेतिया, शोहरतगढ़ और नेपाल सीमा तक आवागमन के लिए भी महत्वपूर्ण बन गया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि मिठवल से बरगदी के बीच सड़क की पटरी पर धीरे-धीरे अतिक्रमण बढ़ गया है। कुछ लोगों ने सड़क की भूमि काटकर उसे अपने खेत में मिला लिया है, जिससे सड़क पहले की तुलना में काफी संकरी हो गई है। आमने-सामने से दो बड़े वाहनों के गुजरने में भी दिक्कत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी देवेंद्र धर, मुकेश कुमार और अनिल कुमार ने बताया कि सड़क के किनारे बनी नलकूप नाली तक अतिक्रमण की चपेट में है। उन्होंने प्रशासन से पैमाइश कराकर सड़क की मूल चौड़ाई बहाल करने की मांग की है।

लोक निर्माण विभाग बांसी के अधिशाषी अभियंता विवेक कुमार राय ने बताया कि जल्द ही सड़क का निरीक्षण कराया जाएगा। झाड़ की सफाई कराई जाएगी और अतिक्रमण मिलने पर पैमाइश के लिए राजस्व विभाग को पत्र भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed