फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Prepare students to face future challenges

Siddharthnagar News: भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए छात्रों को करें तैयार

Tue, 01 Sep 2026 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 01 Sep 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Prepare students to face future challenges
: शहर में स्थित पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय के प्रबंध समिति की हुई बैठक
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता और सीडीओ बलराम सिंह की उपस्थिति में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय के प्रबंधन समिति की बैठक हुई। इसके बाद जिलाधिकारी ने विद्यालय के विभिन्न कक्षों व विज्ञान प्रयोगशाला आदि का निरीक्षण कर छात्र एवं छात्राओं से वार्ता कर शैक्षणिक स्थिति की जानकारी ली। डीएम ने छात्राें को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार कर उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए प्रेरित करने पर जोर दिया।

बैठक का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चनके साथ किया गया। बैठक में प्राचार्य नीरज कुमार शुक्ल द्वारा विद्यालय की शैक्षणिक प्रगति, प्रशासनिक व्यवस्था, आधारभूत संरचना एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तार से प्रकाश डाला। प्रबंध समिति के अध्यक्ष जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों में तकनीकी शिक्षा, नवाचार एवं आधुनिक कौशलों के प्रति रुचि विकसित करने पर विशेष बल दिया गया। समिति के सदस्यों द्वारा विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक सुधार एवं विकास कार्यों के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए। अंत में प्राचार्य ने प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed