फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Ensure immediate disposal of pending cases on the Nivesh Mitra portal

Siddharthnagar News: निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित प्रकरणों का तत्काल निस्तारण कराएं

Tue, 01 Sep 2026 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 01 Sep 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Ensure immediate disposal of pending cases on the Nivesh Mitra portal
सिद्धार्थनगर। जिला स्तरीय उद्योग बंधु, व्यापार बंधु की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने उपायुक्त उद्योग को निर्देश दिए कि जिन्होंने एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं, उनसे संपर्क करके उनकी समस्याओं का समाधान कराएं और ज्यादा से ज्यादा निवेश करने के लिए प्रेरित करें। निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित प्रकरणों को निस्तारित कराने के लिए भी निर्देशित किया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने व्यापारियों की समस्याएं भी सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उसके निस्तारण के निर्देश दिए। कहा कि व्यापारियों का प्रकरण लंबित न रहे। जिलाधिकारी ने उपायुक्त उद्योग को रोजगार सृजन योजना के लिए शासन से प्राप्त लक्ष्य को पूरा करने और विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के लाभार्थियों के आवेदन को अधिक से अधिक कराने के निर्देश दिए। साथ ही निर्देश दिया कि व्यापारियों की समस्याओं का संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित कर निस्तारण कराएं।
विज्ञापन

दुग्ध विभाग पशुपालन विभाग, एमएसएमई, उद्यान विभाग, पर्यटन विभाग, प्रधानमंत्री स्वरोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद आदि के संबंध में व्यापारियों की समस्याओं को सुनकर उसके शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। व्यापारियों द्वारा सरस्वती विद्या मंदिर नौगढ़ के पास वाटर एटीएम को ठीक कराने का मांग की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि व्यापारियों को जो भी समस्याएं हैं, उनका निस्तारण कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सीडीओ बलराम सिंह, सीएमओ डाॅ. संजय कुमार दोहरे, डिप्टी आरएमओ राजेश कुमार आदि उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed