फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Minor OT started on the ground floor of the new building, patients got convenience

Siddharthnagar News: नए भवन के भू-तल पर शुरू हुआ माइनर ओटी, मरीजों को मिली सहूलियत

Fri, 26 Dec 2025 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 26 Dec 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Minor OT started on the ground floor of the new building, patients got convenience
मेडिकल कॉलेज के नए भवन में ​स्थित माइनर ओटी। संवाद
- छठी मंजिल का नहीं लगाना पड़ेगा चक्कर, मरीज भू-तल पर ही आसानी से करा सकेंगे इलाज
विज्ञापन

- मेडिकल कॉलेज में प्रतिदिन 30 से 35 मरीजों का माइनर ओटी में किया जाता हैं इलाज
सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज के नए भवन के भूतल पर माइनर ओटी की शुरुआत कर दी गई है। इसके शुरू होने से अब मरीजों को छोटे उपचार के लिए छठी मंजिल तक नहीं जाना पड़ेगा, जिससे समय और असुविधा दोनों से राहत मिलेगी।
माइनर ओटी के भूतल पर शुरू होने से अब छोटे ऑपरेशन और मामूली शल्य प्रक्रियाओं के लिए मरीजों का इलाज आसानी से यहीं किया जा सकेगा। इससे बुजुर्ग, गंभीर रोगी और दूर-दराज से आने वाले मरीजों को भाग दौड़ नहीं करनी पड़ेगी। माइनर ओटी में प्रतिदिन करीब 30 से 35 मरीजों का इलाज किया जाता है। पहले इन मरीजों को उपचार के लिए छठी मंजिल का चक्कर लगाना पड़ता था। माइनर ओटी में घावों की सिलाई, फोड़ा-फुंसी की सर्जरी, ड्रेसिंग, बायोप्सी सहित अन्य छोटे उपचार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

प्राचार्य प्रो. राजेश मोहन ने बताया कि मामूली समस्या को लेकर भी मरीजों को छठे तल का चक्कर लगाना पड़ता था, लेकिन अब भूतल पर ओटी शिफ्ट कर दी गई है, यही सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed