{"_id":"6aa056fb549992dee202dd84","slug":"siddharthnagar-news-instructions-issued-to-ensure-high-tech-facilities-in-the-digital-library-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-164230-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: डिजिटल लाइब्रेरी में सभी सुविधाएं हाईटेक रखने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: डिजिटल लाइब्रेरी में सभी सुविधाएं हाईटेक रखने के निर्देश
Wed, 09 Sep 2026 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 09 Sep 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
- गौरी पाठक में निर्माणाधीन डिजिटल लाइब्रेरी का एडीओ पंचायत ने किया निरीक्षण
डुमरियागंज। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम गौरी पाठक में निर्माणाधीन डिजिटल लाइब्रेरी का मंगलवार को एडीओ पंचायत आशुतोष मिश्रा ने निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम पंचायत सचिव को लाइब्रेरी में पाठकों के लिए सभी सुविधाएं हाईटेक रखने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान लाइब्रेरी में उपलब्ध सामग्री को देखा गया जो संतोषजनक मिली। एडीओ पंचायत ने पंचायत सहायक को स्टॉक बुक और लाइब्रेरी में अध्ययन करने वाले लोगों के लिए रजिस्टर तैयार करने के निर्देश दिए। ग्राम प्रधान और सचिव को पंचायत भवन की दोबारा रंगाई-पुताई कराने और भवन पर ‘डिजिटल लाइब्रेरी ग्राम पंचायत गौरी पाठक’ लिखवाने को कहा। इसके अलावा उन्होंने सामुदायिक शौचालय का भी निरीक्षण किया और उसकी रंगाई-पुताई कराने के निर्देश दिए। इस दौरान ग्राम प्रधान नीलम, ग्राम पंचायत सचिव राजदेव मिश्रा, पंचायत सहायक जूही शुक्ला आदि मौजूद रहे।