{"_id":"6aa0565105a9a1c1b1013c0d","slug":"siddharthnagar-news-know-the-condition-of-elderly-and-destitute-people-by-communicating-with-them-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1001-164244-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बुजुर्गों और बेसहारा लोगों से संवाद कर जाना हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बुजुर्गों और बेसहारा लोगों से संवाद कर जाना हाल
Wed, 09 Sep 2026 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 09 Sep 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
- चिल्हिया पुलिस ने जमुनी गांव में चलाया कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान, साइबर अपराध से बचाव को किया जागरूक
चिल्हिया। थाना चिल्हिया की कम्युनिटी पुलिसिंग टीम ने मंगलवार को जमुनी गांव में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने सार्वजनिक स्थल पर बुजुर्गों, दिव्यांगों और बेसहारा व पीड़ित लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और कुशलक्षेम की जानकारी ली।
पुलिस टीम ने ग्रामीणों को शासन की ओर से संचालित दिव्यांगजन कल्याण और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी दी। मौजूद दिव्यांग लोगों ने बताया कि उन्हें नियमित रूप से दिव्यांग पेंशन का लाभ मिल रहा है और परिवार में किसी तरह की समस्या नहीं है। पुलिस ने ग्रामीणों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने, साइबर अपराधों से सतर्क रहने और किसी भी समस्या या आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में ग्रामीणों ने पुलिस के जनसंपर्क और जागरूकता अभियान की सराहना की। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की अपेक्षा जताई। अभियान थानाध्यक्ष पवन कुमार मौर्य के नेतृत्व में चलाया गया। टीम में कांस्टेबल पंकज वर्मा, महिला कांस्टेबल शालू और महिला कांस्टेबल मनीता शामिल रहीं।