फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Mercury rises again as cyclonic influence wanes

Siddharthnagar News: चक्रवाती असर कम हुआ तो फिर चढ़ गया पारा

Sun, 27 Sep 2026 11:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 27 Sep 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Mercury rises again as cyclonic influence wanes
- 72 मिमी बारिश के बाद भी अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री लुढ़का, दिनभर बनी रही ठंड
विज्ञापन

- 91 प्रतिशत रही अधिकतम आर्द्रता, दक्षिण-पश्चिमी हवा 12.1 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली
सिद्धार्थनगर। चक्रवाती सिस्टम का असर कम होने के साथ रविवार को बारिश की रफ्तार में कमी आई लेकिन जिले में मौसम का मिजाज अभी पूरी तरह सामान्य नहीं हुआ। बीते 24 घंटे में 72 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसके चलते तापमान सामान्य से नीचे रहा और दिनभर मौसम सुहाना बना रहा। हालांकि बादलों की आवाजाही और बारिश थमने के बाद तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी शुरू हो गई।
रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य तापमान से छह डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 2.4 डिग्री कम रहा। लगातार बारिश के कारण वातावरण में नमी बनी हुई है। अधिकतम सापेक्षिक आर्द्रता 91 प्रतिशत और न्यूनतम 70 प्रतिशत दर्ज की गई।
विज्ञापन

मौसम में नमी के साथ दक्षिण-पश्चिमी हवाएं भी चलती रहीं। हवा की औसत गति 12.1 किलोमीटर प्रति घंटे रही। बारिश के कारण ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में कई जगह जलभराव की स्थिति बनी हुई है। खेतों में पानी जमा होने से धान समेत अन्य फसलों पर भी असर पड़ा है। निचले इलाकों में जलनिकासी की समस्या के कारण किसानों और ग्रामीणों की परेशानी बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश में सक्रिय मौसम प्रणाली का प्रभाव धीरे-धीरे कमजोर होने के बावजूद रविवार को कई हिस्सों में बारिश की संभावना बनी रही। सिद्धार्थनगर समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में भी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed