फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Mapping of 2.21 lakh voters not done...preparation of notice

Siddharthnagar News: 2.21 लाख मतदाताओं की नहीं हुई मैपिंग...नोटिस की तैयारी

Thu, 08 Jan 2026 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 08 Jan 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Mapping of 2.21 lakh voters not done...preparation of notice
सिद्धार्थनगर। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत विधानसभा मतदाता सूची को शुद्ध करने के लिए सभी के सहयोग की जरूरत है। पुराने निर्वाचक नामावली से मृत्यु, डबल, शिफ्टेड, अनुपस्थित आदि के कारण 3,98,900 मतदाताओं के नाम कट गए हैं।
विज्ञापन

शेष बचे 15,62,972 मतदाताओं में 2.21 लाख से अधिक ऐसे मतदाता चिह्नित किए गए हैं, जिनकी 2003 की आधार मतदाता सूची से मैपिंग नहीं हो सकी है। अब इन मतदाताओं को नोटिस भेजकर दोबारा सत्यापन का मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन

यह जानकारी जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने कलक्ट्रेट सभागार में प्रेस वार्ता के दौरान दी। उन्होंने कहा कि एसआईआर अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को पूरी तरह शुद्ध, अद्यतन और पारदर्शी बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अभियान के तहत जिले की मतदाता सूची में शामिल 19,61,872 मतदाताओं का सत्यापन हुआ। अब शेष बचे मतदाताओं की 2003 की मूल मतदाता सूची को आधार बनाकर मिलान किया जा रहा है।
निर्वाचन विभाग की ओर से इन चिह्नित मतदाताओं को व्यक्तिगत नोटिस भेजे जाएंगे, उन्हें फाॅर्म छह, सात और आठ के माध्यम से विवरण सही कराने का अवसर मिलेगा। एडीएम गौरव श्रीवास्तव ने कहा कि बीएलओ स्तर पर दोबारा भौतिक सत्यापन कराया जाएगा। यदि निर्धारित समय में संतोषजनक जवाब या दस्तावेज नहीं मिलते हैं, तो ऐसे नामों पर विलोपन की कार्रवाई भी संभव है।

जिला निर्वाचन अधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने बताया कि जिन मतदाताओं को नोटिस मिले, वे समय से संबंधित बीएलओ या निर्वाचन कार्यालय से संपर्क करें। आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत कर अपना नाम मतदाता सूची में सुरक्षित कराएं।स
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed