{"_id":"697658991f338a39980cab4a","slug":"siddharthnagar-news-maintain-melting-on-relief-with-incense-during-the-day-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-152406-2026-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: दिन में धूप से राहत पर गलन बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: दिन में धूप से राहत पर गलन बरकरार
Sun, 25 Jan 2026 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 25 Jan 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। पिछले कई दिनों से खिल रही धूप से लोगाें को दिन में अब ठंड का सामना नहीं करना पड़ रहा है। वहीं, दिन में हल्के गर्म कपड़े से भी लोगों को राहत मिल जा रही है। लेकिन सुबह-शाम हो रही गलन से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
रविवार को सुबह से ही मौसम साफ रहा। इससे जल्दी ही सूर्य के दर्शन हो गए, जिससे लोग अपने कार्य के लिए समय से निकल सके। वहीं दिन में धूप तेज होने से लोगाें को शरीर से गर्म कपड़ा कम करना पड़ा। पूरे दिन मौसम साफ होने और तेज धूप खिलने से शहर सहित कस्बों में चहल-पहल रही।
रविवार होने से बच्चे पार्क व बाजारों में धूप का आनंद लिया, लेकिन दिन ढलने के साथ ठंड ने एक बार फिर जिले को अपने आगोश में ले लिया। शाम होते होते पूरी तरह से लोग ठंड के गिरफ्त में आ गए।
विज्ञापन
मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आगे भी मौसम ऐसा ही रहेगा। धूप खिलने से तापमान बढ़ेगा।