{"_id":"6a970be37dfac13829075808","slug":"siddharthnagar-news-main-road-closed-trailer-breaks-down-on-alternative-route-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-163832-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: मुख्य मार्ग बंद, वैकल्पिक रास्ते पर ट्रेलर खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: मुख्य मार्ग बंद, वैकल्पिक रास्ते पर ट्रेलर खराब
Tue, 01 Sep 2026 11:01 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 01 Sep 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुनुवां। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित खुनुवां कस्बे में शोहरतगढ़-खुनुवां मुख्य मार्ग पहले से बाधित है। इसी बीच सोमवार देर शाम मुर्गी दाना लदा भारी मालवाहक ट्रेलर एसएसबी कैंप की ओर जाने वाले वैकल्पिक मार्ग पर खराब होकर खड़ा हो गया। इससे रास्ता पूरी तरह बंद हो गया। वहीं, मुख्य मार्ग के किनारे से लगातार भारी वाहनों के गुजरने से सड़क की पश्चिमी पटरी धंसने लगी है। ऐसे में सीमा की ओर जाने वाला वैकल्पिक मार्ग भी जल्द प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है।
राजस्थान से मुर्गी दाना लेकर नेपाल के भैरहवा जा रहा ट्रेलर संख्या आरजे 05 जीबीएम 140 सोमवार देर शाम खुनुवां चौराहे पर पहुंचा था। चालक अरशद के अनुसार, मालवाहक वाहन पास कराने वाले एजेंट ने बताया कि इस रूट से मुर्गी दाना आगे नहीं जा रहा है। इसके बाद चालक ट्रेलर को वापस मोड़कर एसएसबी कैंप की ओर जाने वाले रास्ते से निकालने लगा। इसी दौरान ट्रेलर के इंजन में तकनीकी खराबी आ गई और वाहन बीच रास्ते में ही बंद हो गया।
भारी ट्रेलर के बीच सड़क पर खड़े होने से एसएसबी कैंप की ओर जाने वाला मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया है। चालक ने बताया कि वाहन को ठीक कराने के लिए स्थानीय मैकेनिक की तलाश की जा रही है। मैकेनिक नहीं मिलने से ट्रेलर को तत्काल हटाया नहीं जा सका है। इंजन ठीक होने के बाद ट्रेलर में लदे मुर्गी दाने को वापस हरियाणा के पानीपत ले जाने की तैयारी है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- --
मुख्य मार्ग बंद, पटरी पर बढ़ा भारी वाहनों का दबाव
- खुनुवां का मुख्य मार्ग बाधित होने से पहले ही वाहनों को वैकल्पिक रास्तों से गुजरना पड़ रहा है। अब भारी वाहनों की लगातार आवाजाही से सड़क की पश्चिमी पटरी पर दबाव बढ़ गया है और कई स्थानों पर मिट्टी धंसने लगी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जल्द सड़क को मजबूत नहीं किया गया तो सीमा की ओर जाने वाला रास्ता भी बंद हो सकता है। इससे स्थानीय आवागमन के साथ भारत-नेपाल व्यापार से जुड़े मालवाहक वाहनों की आवाजाही पर भी असर पड़ेगा।