Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Local artists will also get a chance in Siddharthnagar Festival

Siddharthnagar News: सिद्धार्थनगर महोत्सव में स्थानीय कलाकारों को भी मिलेगा मौका

Tue, 06 Jan 2026 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 06 Jan 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Local artists will also get a chance in Siddharthnagar Festival
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थनगर महोत्सव का आयोजन 28 जनवरी से एक फरवरी 2026 के बीच होगा। इसमें अन्य विविध कार्यक्रमों के साथ-साथ स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति भी होनी है। इसमें गायन, वादन, नाट्य का मंचन एवं कवि सम्मेलन आदि कार्यक्रम शामिल हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में स्थानीय कलाकार भी अपनी प्रस्तुति दे सकेंगे। इसके लिए 12 जनवरी 2026 तक आवेदन किया जा सकता है। यह जानकारी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नीरज कुमार अग्रवाल ने दी है। बताया कि महोत्सव में एक समयबद्ध कार्यक्रम में सीमित स्थानीय कलाकारों के द्वारा प्रस्तुति किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके लिए जनपद सिद्धार्थनगर के ऐसे समस्त स्थानीय कलाकारों अपना आवेदन दे सकते हैं, जिसमें नाम, पिता का नाम, स्थाई पता, मोबाइल नंबर यथासंभव व्हाट्सएप नंबर और पासपोर्ट साइज फोटो और संबंधित विधा में अनुभव एवं उपलब्धियों की संक्षिप्त टिप्पणी हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रस्तुति का विषय-वस्तु निरपेक्ष रूप से गैर राजनैतिक और सांस्कृतिक होना जरूरी है। यह मनोरंजन के साथ-साथ सामाजिक सौहार्द से प्रेरित होना चाहिए। प्रतिभागी अपना आवेदन ए-4 साइज पेपर पर कार्यालय जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, विकास भवन, सिद्धार्थनगर के भूतल पर स्थित कक्ष संख्या-9 अथवा कार्यालय के ई-मेल आईडी dmwosn-up@nic.in पर 12 जनवरी 2026 को शाम पांच बजे बजे तक उपलब्ध करा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed