फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: List of exam centers to be released in October now

Siddharthnagar News: केंद्र निर्धारण की अब सूची अक्तूबर में होगी जारी

Wed, 09 Sep 2026 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 09 Sep 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: List of exam centers to be released in October now
- माध्यमिक शिक्षा परिषद ने परीक्षा केंद्रों के तय करने और सूची जारी करने के समय में किया बदलाव
विज्ञापन

- जिले में 200 से अधिक विद्यालयों की ओर से परीक्षा केंद्र के लिए किया गया आवेदन
सिद्धार्थनगर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित होने वाली बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए केंद्र निर्धारण के लिए तिथि में बदलाव कर दिया है। अनुमोदित सूची अब अक्तूबर में जारी होगी। इसके बाद परीक्षा केंद्रों के समय और रिपोर्ट की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। समय बढ़ने के साथ ही विद्यालय संचालकों की बेचैनी बढ़ गई है। इसमें वे विद्यालय संचालक शामिल हैं, जो पहली बार आवेदन किए थे।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया में माध्यमिक शिक्षा परिषद ने आंशिक संशोधन किया है। बोर्ड परीक्षा केंद्र को लेकर जिले में राजकीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त 200 से अधिक विद्यालयों की ओर से परीक्षा केंद्र के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। इसके तहत अब विद्यालयों को अवस्थापना संबंधी संसाधनों और आधारभूत सूचनाओं को परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करने के लिए 24 अगस्त तक का समय दिया गया था।
विज्ञापन

विद्यालयों का भौतिक सत्यापन तीन सितंबर तक पूरा किया गया। तहसील स्तरीय समिति की आख्या जिला विद्यालय निरीक्षक के माध्यम से 12 सितंबर तक परिषद की वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। ऑनलाइन चयनित परीक्षा केंद्रों की सूची 21 सितंबर को जारी होगी। इसमें डिबार, मान्यता प्रत्याहरण की कार्रवाई वाले और अन्य अनर्ह विद्यालयों की अक्टूबर तक अंतिम आपत्तियां होंगी। प्राप्त अनुमोदित केंद्रों के संबंध में अंतिम आपत्तियां 29 अक्टूबर तक प्राप्त की जाएंगी। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार सभी संबंधित विद्यालयों और अधिकारियों को निर्धारित समय में प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में डीआईओएस अरुण कुमार ने बताया कि अनुमोदित केंद्रों के संबंध में आपत्तियां 29 अक्तूबर तक प्राप्त की जाएंगी। संशोधित कार्यक्रम के तहत सभी विद्यालयों और अधिकारियों को तय समयसीमा में प्रक्रिया पूरी करनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed