फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Liquid oxygen plant with 20 thousand liters capacity is ready

Siddharthnagar News: 20 हजार लीटर क्षमता का लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट तैयार

Sat, 16 Aug 2025 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 16 Aug 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Liquid oxygen plant with 20 thousand liters capacity is ready
मेडिकल कॉलेज परिसर में ​स्थित 20 हजार लीटर का ऑक्सीजन प्लांट।  - फोटो : संवाद
सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में बना 20 हजार लीटर का लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट जल्द ही शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

इससे मेडिकल कॉलेज के मरीजों को आसानी से ऑक्सीजन उपलब्ध कराई जाएगी। कोविड काल में ऑक्सीजन की गंभीर कमी के अनुभव को देखते हुए इस परियोजना को प्राथमिकता के आधार पर मंजूरी प्रदान की गई थी।
यह प्लांट मेडिकल कॉलेज के मरीजों के अलावा ऑक्सीजन जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ आपात स्थिति में अन्य जगहों पर भी तत्काल सप्लाई कर सकेगा।
वर्तमान में शहर को आवश्यकता पड़ने पर निजी कंपनियों या दूसरे शहरों से ऑक्सीजन सिलेंडर मंगाने पड़ते हैं, जिससे न केवल समय लगता है बल्कि लागत भी अधिक आती है। इस प्लांट में जल्द ही ऑक्सीजन को रखा जाएगा, जिससे ठंड के समय में सांस के मरीजों को तत्काल ऑक्सीजन मिलेगी। इसके साथ ही जरूरत पड़ने पर इससे सिलिंडर को भी भरा जा सकता है। इससे अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर भी ऑक्सीजन आसानी से उपलब्ध कराई जा सकेगी।
विज्ञापन

मेडिकल काॅलेज में वर्तमान समय में तीन भवनों में चिकित्सा सुविधा दी जाती हैं। इसमें से सभी भवनों में ऑक्सीजन के जरूरत के मरीज भर्ती भी रहते हैं, जिन्हें ऑक्सीजन की जरूरत रहती हैं। ऐसे में इसका संचालन होने से तत्काल ही सुविधा मिलेगी। जबकि ऑक्सीजन सप्लाई भी जरूरत के अनुसार तीव्र रहेगी। ठंड के मौसम में मेडिकल कॉलेज में प्रतिदिन 40 से 50 मरीज सांस से संबंधित आते हैं। इसमें से आधे को तत्काल ऑक्सीजन की तत्काल जरूरत होती है। ऐसे में सुविधा होने पर उन्हें इलाज करने में और भी सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य प्रो. राजेश मोहन ने बताया कि लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट पूरी तरह बनकर तैयार हैं। जल्द ही इसका संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed