फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Library with modern amenities ready; facility to be available soon

Siddharthnagar News: आधुनिक सुविधाओं वाली लाइब्रेरी तैयार, जल्द मिलेगी सुविधा

Sun, 06 Sep 2026 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 06 Sep 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Library with modern amenities ready; facility to be available soon
- नगर पंचायत शोहरतगढ़ में मुख्यमंत्री नव सर्जित योजना के तहत लगभग 39 लाख की लागत से अत्याधुनिक डिजिटल लाइब्रेरी भवन बनकर तैयार
विज्ञापन

शोहरतगढ़। नगर पंचायत के वार्ड नंबर चार दशरथ नगर में मुख्यमंत्री नव सर्जित योजना के तहत लगभग 39 लाख की लागत से अत्याधुनिक डिजिटल लाइब्रेरी भवन का निर्माण कराया जा रहा है। भवन का प्लास्टर, रंग-रोगन और फर्श का काम पूरा हो गया है। जल्द यहां छात्र-छात्राओं के पढ़ने के लिए किताबों का भंडार और कंप्यूटर की सुविधा मिल जाएगी। जिम्मेदारों का दावा है कि दिसंबर तक छात्र-छात्राओं को सुविधा मिलने लगेगी।
एक वर्ष पूर्व में नगर पंचायत चेयरमैन उमा अग्रवाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पत्राचार के माध्यम से अत्याधुनिक डिजिटल लाइब्रेरी की मांग की थी। मुख्यमंत्री ने डिजिटल लाइब्रेरी के लिए लगभग 39 लाख रुपये की स्वीकृति दी थी। इसका निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। मौजूदा समय में लाइब्रेरी का काम लगभग पूरा हो चुका है। इस लाइब्रेरी में कंप्यूटर, किताबों का संग्रहालय के साथ-साथ वातानुकूलित व कई अन्य सुविधाएं भी रहेंगी, जिससे छात्र-छात्राओं को बेहतर सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

लाइब्रेरी में हाईस्पीड इंटरनेट, डिजिटल किताबें और ई-लर्निंग प्लेटफॉर्म की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके साथ ही एक फिजिकल पुस्तकालय और स्थानीय विरासत को समर्पित संग्रहालय भी परिसर में स्थापित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में नगर पंचायत चेयरमैन उमा अग्रवाल ने बताया कि डिजिटल लाइब्रेरी के लिए भवन का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है। अब इस भवन में लाइब्रेरी में रीडिंग बुक रूम बनाया जाएगा। इसमें कंप्यूटर लगाए जाएगें। हाईस्पीड इंटरनेट कनेक्शन सहित आदि सुविधा मिलेगी।
वहीं, ईओ नवीन कुमार सिंह ने बताया कि अत्याधुनिक डिजिटल लाइब्रेरी की इस वर्ष दिसंबर से छात्र-छात्राओं सहित अन्य लोगों को सुविधा मिलने लगेगी।
---
बोले बच्चे
नगर में लाइब्रेरी बन जाने से बेहतर सुविधा मिलेगी। परीक्षा व तैयारी करने के सुविधा मिलेगी। जिन पुस्तकों को खरीद कर पढ़ने में मुश्किल होती थी। वह आसानी से लाइब्रेरी में मिल जाएगा।

हर्षित मिश्र, छात्र
---
लाइब्रेरी का भवन का निर्माण हुआ है। अब हाईस्पीड इंटरनेट, डिजिटल किताबें पढ़ने की सुविधा मिलेगी। इससे परीक्षा की तैयारी करने सुविधा मिल जाएगी। पढ़ाई के साथ अन्य जानकारी भी अर्जित कर सकेंगे।
शबनम, छात्रा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed