फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Devotees danced to bhajans late into the night amidst a gathering of women

Siddharthnagar News: महिला संगत में भजनों पर देर रात तक झूमे श्रद्धालु

Sun, 06 Sep 2026 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 06 Sep 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Devotees danced to bhajans late into the night amidst a gathering of women
बिस्कोहर। कस्बे में आयोजित सात दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के दूसरे दिन शनिवार रात रस्तोगी शिव मंदिर परिसर में महिला संगीत का आयोजन हुआ। आदर्श श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समिति के तत्वावधान में हुए इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाओं और श्रद्धालुओं ने भागीदारी की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में ढोलक की थाप और मंजीरों की झंकार के बीच महिलाओं ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, माखन चोरी और रासलीला से जुड़े पारंपरिक भजन प्रस्तुत किए। इस दौरान भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे। पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में सराबोर रहा।
विज्ञापन

महिला संगीत में मुख्य रूप से शालिनी गुप्ता, मोहिनी गुप्ता, आकृति गुप्ता, प्रतिभा कौशल, चांदनी, सिमरन, निर्मला देवी, मैना गुप्ता, चाहत कौशल और सितारा देवी सहित अन्य महिलाओं ने भजनों की सुंदर कड़ियां गाकर समां बांधा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजक रोहित कसौधन व सुजीत कौशल ने बताया कि महोत्सव के छठे दिन नौ सितंबर को विशाल भंडारा और कानपुर के श्रीबालाजी म्यूजिकल ग्रुप द्वारा भव्य जागरण की प्रस्तुति की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed