फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Interceptor keeps watch on speeding; 34 vehicles challaned

Siddharthnagar News: ओवरस्पीड पर इंटरसेप्टर की नजर, 34 वाहनों के चालान

Sun, 06 Sep 2026 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 06 Sep 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Interceptor keeps watch on speeding; 34 vehicles challaned
- हेलमेट, रॉन्ग साइड और फाॅल्टी नंबर प्लेट समेत विभिन्न मामलों में कुल 67 वाहनों के चालान
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। तेज रफ्तार वाहनों के खिलाफ रविवार को यातायात पुलिस ने अभियान चलाकर ओवरस्पीडिंग करने वाले 34 वाहनों के चालान किए। इसके अलावा हेलमेट नहीं लगाने, रॉन्ग साइड वाहन चलाने, फाल्टी नंबर प्लेट समेत यातायात नियमों के अलग-अलग उल्लंघन के मामले में 33 अन्य वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। एक दिन में कुल 67 वाहनों के चालान किए गए।
अभियान के दौरान यातायात पुलिस ने सिर्फ ओवरस्पीडिंग पर ही ध्यान नहीं दिया। बिना हेलमेट वाहन चलाने, रॉन्ग साइड से वाहन चलाने और फाॅल्टी नंबर प्लेट सहित यातायात नियमों के अन्य उल्लंघन को भी कार्रवाई के दायरे में रखा। पुलिस का कहना है कि यातायात नियमों की अनदेखी किसी भी समय गंभीर हादसे का कारण बन सकती है। प्रभारी यातायात अजय कुमार सिंह यादव के नेतृत्व में यातायात पुलिस टीम लगातार प्रवर्तन कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं, हेलमेट का प्रयोग करें और रॉन्ग साइड समेत किसी भी यातायात नियम का उल्लंघन न करें। सुरक्षित यातायात व्यवस्था के लिए वाहन चालक स्वयं नियमों का पालन करने के साथ दूसरे सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा का भी ध्यान रखें।
विज्ञापन

---
दो इंटरसेप्टर से बढ़ी निगरानी
यातायात पुलिस के मुताबिक जिले को मिले दो नए दोपहिया इंटरसेप्टर को जिले के विभिन्न मार्गों पर लगाया गया है। इनके माध्यम से तेज गति से गुजरने वाले वाहनों की निगरानी की जा रही है। खासकर ऐसे मार्गों पर कार्रवाई पर जोर दिया जा रहा है, जहां वाहनों की तेज रफ्तार सड़क हादसों का कारण बन सकती है। गति सीमा का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ मौके के अनुसार चालान व अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed