{"_id":"6aaed1130534ce67fe0bd841","slug":"siddharthnagar-news-lekhpals-to-boycott-additional-charges-starting-the-22nd-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1016-164886-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: 22 से अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार करेंगे लेखपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: 22 से अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार करेंगे लेखपाल
Sat, 19 Sep 2026 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 19 Sep 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
- मांगें पूरी न होने पर ऑनलाइन कार्यों के बहिष्कार की चेतावनी
डुमरियागंज। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की डुमरियागंज उपशाखा ने लंबित मांगों को लेकर शासन को ज्ञापन भेजा है। संघ ने चेतावनी दी है कि मांगों पर तत्काल सकारात्मक निर्णय नहीं हुआ तो 22 सितंबर से लेखपाल अपने मूल हल्के में कार्य करते हुए अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार करेंगे। अतिरिक्त हल्के का बस्ता तहसील या राजस्व निरीक्षक कार्यालय में जमा किया जाएगा। इसके बाद ऑनलाइन कार्यों के बहिष्कार समेत अन्य कठोर निर्णय लेने की चेतावनी दी गई है।
ज्ञापन में आठ वर्षों से लंबित अंतर मंडलीय स्थानांतरण के लिए पोर्टल खोलने, चयन वर्ष 2025-26 की पदोन्नति सूची जारी करने और वर्ष 2024 के नवनियुक्त लेखपालों की विभागीय परीक्षा का परिणाम व प्रशिक्षण प्रमाणपत्र घोषित करने की मांग की गई है। साथ ही स्टेशनरी, वाहन और विशेष भत्ते में वृद्धि, भूलेख कार्यालयों और अन्य पटलों से लेखपालों को अवमुक्त करने और ग्राम सचिवालय में पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की गई है।
संघ ने लेखपाल पद को टेक्निकल घोषित करने, लैपटॉप व मोबाइल उपलब्ध कराने और प्रारंभिक वेतनमान लेवल-5 (ग्रेड पे 2800) करने और वेतन विसंगति दूर करने की मांग भी उठाई है। ज्ञापन अध्यक्ष प्रवेश कुमार और मंत्री देवेंद्र कुमार की ओर से भेजा गया है।