फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Immersion takes place amidst chants of 'Ganpati Bappa Morya'

Siddharthnagar News: गणपति बप्पा मोरया के जयकारे के साथ हुआ विसर्जन

Sun, 20 Sep 2026 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 20 Sep 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Immersion takes place amidst chants of 'Ganpati Bappa Morya'
डुमरियागंज  में श्रीगणेश की प्रतिमा विसर्जन को लेकर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। स्रोत विज्ञ​प्त
- हल्लौर व भटंगवा से निकाली गई शोभायात्रा, झांकियों ने मोहा मन
विज्ञापन

- राप्ती नदी में विधि-विधान से प्रतिमा विसर्जन, देर रात तक गूंजते रहे जयघोष
भारतभारी। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के हल्लौर और भटंगवा से शनिवार देर रात भगवान श्रीगणेश की मूर्तियों के विसर्जन के लिए भव्य शोभायात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे और ढोल-नगाड़ों के साथ निकली शोभायात्रा में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। झांकी टीम ने भगवान भोलेनाथ, बजरंग बली, दैत्य और भूत के रूप में आकर्षक प्रस्तुतियां दीं।
हल्लौर चौराहे से श्रीगणेश की विशाल प्रतिमा के साथ शोभायात्रा निकली, जो बाजार के विभिन्न मार्गों से होते हुए डुमरियागंज स्थित राप्ती नदी के तट पर पहुंची। इस दौरान श्रद्धालु गणपति बप्पा मोरया के जयघोष लगाते रहे। भजन-कीर्तन और जयघोष से देर रात तक वातावरण भक्तिमय बना रहा। झांकी में कलाकारों के प्रदर्शन ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया।
विज्ञापन

डुमरियागंज क्षेत्र के कई अन्य स्थानों से भी गणेश प्रतिमाएं विसर्जन के लिए राप्ती नदी तक पहुंचीं। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद मूर्तियों का विसर्जन किया। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए डुमरियागंज के क्षेत्राधिकारी बृजेश वर्मा, प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव समेत पुलिसकर्मी तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीगणेश महोत्सव पूजा समिति के सदस्य गुड्डू अग्रहरि, पारस नाथ अग्रहरि और सत्य प्रकाश अग्रहरि ने बताया कि पांच दिवसीय गणेश महोत्सव का शनिवार को विसर्जन के साथ समापन हो गया। समिति की ओर से देर रात तक शोभायात्रा निकालकर प्रतिमा का विधि-विधान से विसर्जन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed