{"_id":"6acd26c0569c3ef3df0c1c26","slug":"siddharthnagar-news-immediately-report-any-issues-via-the-helpline-numbers-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-166350-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: समस्या होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबरों पर करें सूचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: समस्या होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबरों पर करें सूचित
Mon, 12 Oct 2026 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 12 Oct 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
शाहपुर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के सोहना गांव में स्थित विद्यालय में सोमवार को मिशन शक्ति के तहत त्रिलोकपुर पुलिस द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कांस्टेबल प्रीती ने उपस्थित महिलाओं को महिला सुरक्षा को लेकर जागरूक करते हुए बताया कि किसी भी महिला के साथ घरेलू हिंसा, आते-जाते समय रास्ते में किसी छेड़छाड़ आदि समस्या होने पर तत्काल महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 पर फोन कर सूचित करें।
उन्होंने बताया कि महिलाएं अपने अधिकारों को समझें और किसी भी तरह की समस्या होने पर थाने में बने महिला हेल्प डेस्क पर शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग कर सकती हैं, इस दौरान पूरी गोपनीयता रखी जाती है। उन्होंने उपस्थित महिलाओं व बच्चों को गुड टच व बैड टच के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि सभी महिलाएं अपने बच्चियों को इसके बारे में जानकारी दें ताकि भविष्य में उसे किसी तरह की समस्या होने पर वह बेझिझक अपनी बात आपसे कह सके।
एसआई कृष्ण कुमार पांडेय ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। इस दौरान धनंजय दूबे, अवनीश सिंह, क्रांति, प्रमिला, मालती, ज्ञानमती आदि मौजूद रहे।