फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Hazrat Ali taught the world to follow the path of truth and humanitySiddharthnagar News: Hazrat Ali taught the world to follow the path of truth and humanity

Siddharthnagar News: हजरत अली ने दुनिया को दी सच्चाई और मानवता के रास्ते पर चलने की सीख

Sun, 04 Jan 2026 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 04 Jan 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Hazrat Ali taught the world to follow the path of truth and humanitySiddharthnagar News: Hazrat Ali taught the world to follow the path of truth and humanity
-हजरत अली की जयंती के उपलक्ष्य में हल्लौर में दूसरे दिन रविवार को आयोजित हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन

डुमरियागंज। शिया समुदाय के पहले इमाम हजरत अली की जयंती के उपलक्ष्य में क्षेत्र के हल्लौर स्थित जामा मस्जिद पर रविवार को दिन में जश्ने मौला ए कायनात महफिल का आयोजन किया गया। इसमें स्थानीय शायरों ने कलाम पढ़ा तथा धर्म गुरुओं ने हजरत अली की जिंदगी और किरदार (विशेषता- महानता) पर विस्तार से प्रकाश डाला।

कार्यक्रम का आगाज शादाब हल्लौरी ने कलाम पाक की तिलावत करके किया। इसके बाद नाते पाक हसन जमाल और फैजी हल्लौरी ने पेश की। महफिल में शमशाद हल्लौरी, डॉ. कायनात हल्लौरी, नौशाद, फलक, अफसर, जांबाज, काजिम बाबा, काबिस, अजीम, अर्श, आले रजा, कमर और कामयाब बबलू आदि ने हजरत अली की शान में कलाम पेश किए। कार्यक्रम के अंत में मौलाना शहकार हुसैन जैदी व जाकिर जमाल हैदर और अजीम हैदर ने कहा कि इमाम हजरत अली ने हमेशा हक सच्चाई और इंसाफ, मानवता की भलाई के रास्ते पर चलने का पैगाम दिया। उन्होंने जितनी भी जंगे लड़ी वह इस्लाम व दीन की हिफाजत के लिए लड़ी। आज सभी लोगों को हजरत अली के जीवन और उनके किरदार से सीख लेते हुए हमेशा सच्चाई भलाई के रास्ते पर चलते रहने का संकल्प लेना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जमाल हैदर तथा संचालन हैदर हल्लौरी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed