फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Graduates of the 'Sam' and 'Mam' categories honored

Siddharthnagar News: सैम और मैम श्रेणी से निकले बाहर, हुए सम्मानित

Wed, 09 Sep 2026 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 09 Sep 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Graduates of the 'Sam' and 'Mam' categories honored
पोषण स्थिति सामान्य होने पर बच्चों को किया सम्मानित
विज्ञापन

बांसी। सरदार पटेल इंटर कॉलेज बांसी में मंगलवार को बाल विकास सेवा और पुष्टाहार तथा महिला कल्याण विभाग की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सैम और मैम श्रेणी से बाहर निकलकर सामान्य पोषण स्थिति प्राप्त करने वाले बच्चों, उनके माता-पिता और संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष शीतल सिंह ने किया। इस दौरान मुख्यमंत्री के संबोधन का लाइव प्रसारण भी किया गया। इसके बाद दो गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया।
विज्ञापन

सैम श्रेणी में शामिल रहे और अब सामान्य श्रेणी में आकर स्वस्थ हो चुके पांच बच्चों को सम्मानित किया गया। इनमें रवि, अनन्या, अनाया, अंशु पुत्री नरेंद्र प्रताप सागर और प्रियंका पुत्री विदेशी शामिल हैं। बच्चों को सम्मान पत्र और टिफिन बॉक्स देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों की देखभाल और पोषण में योगदान देने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इनमें इश्लावती देवी (सिसई कला), किरण गौड़ (बैदौली खुर्द), सीमा श्रीवास्तव (अकबरनगर), शर्मीला देवी (बरदही नानकार) और नीलम चौधरी (तलपुरवा) शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed