फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News : Giri uncontrolled car in ditch, condition of child among passengers critical

Siddharthnagar News: खाई में गिरी बेकाबू कार, सवारों में बच्ची की हालत गंभीर

Fri, 31 Oct 2025 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 31 Oct 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News : Giri uncontrolled car in ditch, condition of child among passengers critical
पथरा क्षेत्र के नहर में गिरीं कार। संवाद
पथरा। क्षेत्र के झहराव पुल के पास बांसी-डुमरियागंज मार्ग पर बृहस्पतिवार रात 10 बजे के आसपास एक अनियंत्रित कार खाई में गिर गई। इसमें सवार सभी लोग मामूली रूप से घायल हो गए, जबकि कार में सवार तीन साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गोल्हौरा थाना क्षेत्र के रमवापुर कली निवासी विकास अपने घर से अपनी बहन संगीता भांजी दिव्या (3) और गांव के बसंत लाल के साथ इटवा थाना क्षेत्र में किसी रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। अभी वह लोग झहराव नहर पर बने अंधे पुल के पास पहुंचे ही थे कि गाड़ी सीधे नहर में गिरकर पलट गई। कार नहर में गिरते चीख पुकार मच गई। बचाव के लिए आए स्थानीय लोगों ने सभी को कार का शीशा तोड़कर कार से बाहर निकाला। सभी को हल्की चोटें आईं थी, लेकिन छोटी बच्ची के मुंह से काफी खून निकल रहा था।
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि सूचना पर पहुंचकर सभी को उपचार के लिए बांसी भिजवाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed