{"_id":"6aaad6722104eec220068ca7","slug":"siddharthnagar-news-ganpatis-eyes-unveiled-amidst-vedic-chanting-temple-resonates-with-devotional-cheers-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-164696-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: वैदिक मंत्रोच्चार के बीच खुले गणपति के नेत्र पट, जयकारों से गूंजा मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: वैदिक मंत्रोच्चार के बीच खुले गणपति के नेत्र पट, जयकारों से गूंजा मंदिर
Wed, 16 Sep 2026 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 16 Sep 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
- रस्तोगी शिव मंदिर परिसर में महिला संगीत और प्रथम आरती में उमड़े श्रद्धालु
बिस्कोहर। कस्बे के चौक रोड स्थित रस्तोगी शिव मंदिर परिसर में आयोजित गणेश महोत्सव के तहत वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान श्री गणेश की प्रतिमा का नेत्र पट विधि-विधान से खोला गया। जैसे ही बप्पा के नेत्र खुले, पूरा परिसर गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंज उठा।
नगर पंचायत बिस्कोहर अध्यक्ष की ओर से उनके अनुज जितेंद्र गुप्ता ने मुख्य यजमान के रूप में पूजा-अर्चना कर नेत्र पट खोला और प्रथम आरती उतारी। इसके बाद श्रद्धालुओं ने बप्पा के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंगलवार रात मंदिर परिसर में भव्य महिला संगीत का भी आयोजन हुआ। ढोलक और मंजीरे की थाप पर महिलाओं ने पारंपरिक सोहर और भजनों की प्रस्तुति देकर भक्तिमय वातावरण बना दिया। कार्यक्रम में शालिनी गुप्ता, सितारा कौशल, आरती गुप्ता, विद्या कौशल, मोहिनी गुप्ता, मुन्नी गुप्ता, मैना गुप्ता, कशिश गुप्ता और प्रतिभा कौशल समेत बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु शामिल रहीं।
महोत्सव की व्यवस्था में सुनील कौशल, विजय गुप्ता, राजेश कौशल, लालू नाईक, मनोज यादव, पूजा समिति के सदस्य तथा स्थानीय नागरिकों का सहयोग रहा।