{"_id":"6ac539b55f5970ad9907f5ea","slug":"siddharthnagar-news-for-up-board-schools-must-undergo-two-inspections-before-being-designated-as-exam-centers-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-165931-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड : केंद्र बनने से पहले स्कूलों को देनी होगी दो परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड : केंद्र बनने से पहले स्कूलों को देनी होगी दो परीक्षाएं
Wed, 07 Oct 2026 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 07 Oct 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय। संवाद
- नवंबर में जारी होगी अंतिम सूची, आपत्तियों के निस्तारण के बाद होगा भौतिक सत्यापन
सिद्धार्थनगर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए केंद्र बनने की दौड़ में शामिल विद्यालयों को विद्यार्थियों की परीक्षा से पहले खुद दो स्तर की जांच से गुजरना होगा। पहले केंद्रों की प्रारंभिक सूची पर आने वाली आपत्तियों की जांच होगी। इसके बाद तहसील स्तर पर गठित प्रशासनिक टीम विद्यालयों का भौतिक सत्यापन करेगी। मानक पूरे करने वाले विद्यालय ही अंतिम सूची में परीक्षा केंद्र बन सकेंगे।
जिले में करीब 200 राजकीय, सहायता प्राप्त और वित्तविहीन विद्यालयों ने परीक्षा केंद्र बनाए जाने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है। तहसील स्तर पर गठित टीम पहले ही विद्यालयों का सत्यापन कर रिपोर्ट भेज चुकी है। अब आपत्तियों के निस्तारण और दोबारा भौतिक सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंतिम सूची जारी की जाएगी।
परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची पहले 29 अक्तूबर को जारी होनी थी, लेकिन तिथि में बदलाव किया गया है। अब 27 नवंबर को अंतिम सूची जारी किया जाना प्रस्तावित है। इससे पहले 22 अक्तूबर को प्रारंभिक सूची पोर्टल पर अपलोड की जाएगी। इस सूची पर छात्र, अभिभावक, प्रधानाचार्य और प्रबंधक आपत्ति दर्ज करा सकेंगे।
विज्ञापन
प्रशासनिक टीम विद्यालयों में परीक्षा कक्ष, फर्नीचर, सीसीटीवी, बिजली, पेयजल, शौचालय समेत बोर्ड की ओर से निर्धारित अन्य व्यवस्थाओं की जांच करेगी। मानक पूरे नहीं होने पर संबंधित विद्यालय को परीक्षा केंद्र की सूची से बाहर किया जा सकता है।
परीक्षा केंद्रों की सूची जारी करने की प्रक्रिया बोर्ड के निर्देशानुसार आगे बढ़ रही है। बोर्ड से प्राप्त दिशा-निर्देश के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- अरुण कुमार, डीआईओएस
प्रस्तावित कार्यक्रम
12 अक्तूबर: भौतिक सत्यापन के बाद तहसील स्तरीय समिति की रिपोर्ट अपलोड करने की अंतिम तिथि।
22 अक्तूबर: ऑनलाइन चयनित परीक्षा केंद्रों की प्रारंभिक सूची पोर्टल पर अपलोड।
28 अक्तूबर: प्रारंभिक सूची पर छात्र, अभिभावक, प्रधानाचार्य और प्रबंधक आपत्ति दर्ज करा सकेंगे।
16 नवंबर: आपत्तियों के निस्तारण के बाद संशोधित केंद्र सूची जारी।
27 नवंबर: आपत्तियों के अंतिम निस्तारण के बाद परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी।