{"_id":"68bc6f4ded69e5520807e9ae","slug":"siddharthnagar-news-flood-of-hotels-and-mallsjam-increasing-due-to-parking-on-the-road-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-144131-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: होटल-मॉल की बाढ़...सड़क पर पार्किंग से बढ़ रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: होटल-मॉल की बाढ़...सड़क पर पार्किंग से बढ़ रहा जाम
Sat, 06 Sep 2025 10:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 06 Sep 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
शहर के हाइडिल तिराहे के पास स्थित दुकान के बाहर सड़क की पटरी पर खड़े वाहन। संवाद
सिद्धार्थनगर। विनियमित क्षेत्र नौगढ़ (शहर) में मुख्य सड़क किनारे संचालित हो रहे व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में पार्किंग की सुविधा नहीं होने का खामियाजा लोग भुगत रहे हैं।
सिद्धार्थ तिराहे से हाइडिल तिराहे तक मुख्य मार्ग पर कई ब्रांडेड कंपनियों की शोरूम, होटल, हाॅस्पिटल और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स तो बन गए, लेकिन मानकों को दरकिनार कर पार्किंग की जगह नहीं बनाई गई। ऐसे में यहां आने वालों के वाहन सड़क पर खड़े किए जा रहे हैं। इससे प्रतिदिन जाम में फंसकर वाहन चालक घंटों परेशान हो रहे है।
यह हाल तब है जब विनियमित क्षेत्र में व्यवसायिक गतिविधियों के लिए निर्मित होने वाले भवनों में पार्किंग समेत अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराना अनिवार्य है।
शहर के मुख्य मार्ग पर लगातार व्यवसायिक प्रतिष्ठानें खुल रही है, लेकिन इन प्रतिष्ठानों के पास या सामने वाहनों की पार्किंग की सुविधा नहीं है। इसी मार्ग पर कई बड़े ब्रांडों के प्रतिष्ठान के साथ ही दो बड़े शॉपिंग काॅम्प्लेक्स भी बनाए गए है, जहां प्रतिदिन आने वाले खरीदारों के वाहन सड़क पर ही खड़े हो रहे हैं। शाम को खरीदारों की जुटने वाली भीड़ और सड़क पर खड़े होने वाले वाहनों के कारण लोग जाम में जूझते नजर आते हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा शहर के होटल-मैरिज हाॅल में मानक के अनुसार पार्किंग की सुविधा न होने से सड़क पर ही वाहन खड़े हो रहे हैं।
इसी प्रकार बेलहिया-हुसैनगंज मार्ग पर भी जाम लग रहा है। इस सड़क के किनारे दो होटल हैं। इस कारण इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। ऐसे में लोग शाम को होटल-मैरिज हाॅल वाली सड़कों से जाने से कतराने लगे हैं। वहीं नगर पालिका परिषद की पार्किंग बनाने की योजना अभी भी अधूरी पड़ी है।
पटरी के साथ आधी सड़क पर खड़े हो रहे वाहन: शहर के मुख्य मार्ग पर व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के सामने खरीदारों के खड़े हो रहे बेतरतीब वाहनों के चलते लोगों को जाम में फंसकर जूझना पड़ रहा है। शाम के समय इन शॉपिंग काॅम्प्लेक्सों, फास्टफूड कॉर्नर और चाय-पानी की दुकानों के सामने लगने वाली वाहनों की भीड़ चलते शहर ठहर सा जाता है।
शहर के सिद्धार्थ तिराहे पर तो रेंगते हुए वाहनों को गुजरना पड़ता है। वहीं हाइडिल तिराहे से पकड़ी चौराहे के बीच मुख्य मार्ग पर कई अस्पताल हैं, जहां पर भी पार्किंग नहीं होने के कारण सड़क पर वाहन खड़े होने से लोग जाम में जूझते हैं। कभी-कभी तो जाम में फंसने से लोगों के ट्रेन भी छूट जाती है अथवा जरूरी होने के बाद भी वह समय से गंतव्य तक नहीं पहुंच पाते हैं।