फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News : Firefighters stuck in traffic jam for an hour

Siddharthnagar News: बढ़नी में जाम ने किया परेशान... एक घंटा जाम में फंसी रही दमकल

Mon, 10 Nov 2025 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 10 Nov 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News : Firefighters stuck in traffic jam for an hour
बढ़नी के पचपेड़वा तिराहे पर लगे जाम को सुरक्षाकर्मियों के साथ समाप्त करवाते विधायक विनय वर्मा। 
- बढ़नी में पचपेड़वा तिराहे पर जाम लगने से हुई परेशानी
विज्ञापन

- विधायक व स्थानीय लोगों ने हटवाया जाम, तब वाहनों ने भरा फर्राटा
तुलसियापुर/ढेबरुआ। बढ़नी नपं में जाम की भयावह स्थिति से नगरवासियों की परेशानी बढ़ा दी है। साथ-साथ पूरा क्षेत्र परेशान है। रविवार की दोपहर को बढ़नी में पचपेड़वा तिराहे पर एक दमकल करीब एक घंटे तक फंसी रही। वहीं, शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा भी जाम का शिकार बने। काफी देर तक जाम नहीं हटने पर विधायक खुद बाहर निकले और सुरक्षाकर्मियों के साथ जाम को खत्म करवाने का प्रयास किया।

बढ़नी नगर पंचायत में रोजाना रेलवे क्राॅसिंग पर ट्रेन और पचपेड़वा तिराहे पर जाम लगने से नगरवासियों के साथ-साथ क्षेत्रीय लोगों को भी काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। जाम में दमकल के साथ शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा का वाहन भी फंस गया। इससे दौरान जाम में फंसे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि, अग्निशमन विभाग के प्रभारी नसरुद्दीन खान ने बताया कि दमदल उनके वहां से नहीं किसी और जिले की थी। बढ़ते जाम से बच्चे और भी हलकान हो गए। बढ़नी से वापस ई-रिक्शा से लौट रहे मनोज साहनी, रिंकू, प्रवेश पासवान ने बताया कि काफी देर से ट्रक और बस के कारण जाम लगने से लोग फंसे हुए हैं। क्षेत्रीय लोगों ने जाम से निजात दिलाने की मांग की है। वहीं विधायक विनय वर्मा ने एसपी से ढेबरुआ पुलिस की लापरवाही पर रोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जाम के समय पर वहां पर पुलिस कर्मी मौजूद नहीं थे, पहले से व्यवस्था होती तो लोगों को परेशानी नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed