{"_id":"6a9da6a9048fd885e100764b","slug":"siddharthnagar-news-fir-against-ration-dealer-for-food-grain-embezzlement-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-164087-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: खाद्यान्न गबन में कोटेदार पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: खाद्यान्न गबन में कोटेदार पर प्राथमिकी
Sun, 06 Sep 2026 11:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 06 Sep 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
तुलसियापुर। शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत रेडवरिया में कोटे की दुकान के स्टॉक में 146.65 क्विंटल खाद्यान्न गड़बड़ी के आरोप में कोटेदार के खिलाफ ढेबरुआ थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी कोटेदार ने दुकान में स्टाॅक पूरा होने की बात कहते हुए आपूर्ति निरीक्षक पर गलत तरीके से प्राथमिकी दर्ज करवाने का आरोप लगाया है।
बढ़नी आपूर्ति निरीक्षक राणा प्रताप सिंह ने बताया कि रेडवरिया के कोटेदार नूर हसन की दुकान पर शुक्रवार को जांच के दौरान रिकॉर्ड के मुकाबले 32 क्विंटल गेहूं और 114 क्विंटल चावल कम मिला। कुल 146.65 क्विंटल खाद्यान्न कम मिलने के बाद उच्चाधिकारियों के निर्देश पर विक्रेता के खिलाफ ढेबरुआ थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। उधर नूर हसन ने बताया कि उसे सितंबर महीने का 68.50 क्विंटल चावल अभी तक नहीं मिला है। इसके लिए उसने परिवहन ठेकेदार के खिलाफ सप्लाई इंस्पेक्टर के कहने पर गत 21 अगस्त को ढेबरुआ थाने में तहरीर दी थी। उसकी तहरीर पर जांच नहीं की गई और उल्टा उसी के खिलाफ सप्लाई इंस्पेक्टर ने तहरीर देकर एफआईआर दर्ज करवा दी जबकि उसका स्टाॅक पूरा है। आरोपी कोटेदार ने डीएम व डीएसओ से निष्पक्ष जांच की मांग किया है।
इस संबंध में ढेबरुआ एसएचओ दुर्गा प्रसाद ने बताया कि सप्लाई इंस्पेक्टर की तहरीर पर रेडवरिया कोटेदार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच की जा रही है।